Motihari News: मोतिहारी। रोटरी क्लब लेक टाउन का 24 वां इंस्टॉलेशन समारोह उत्साह, गरिमा व सेवा भावना के वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट रोटेरियन मुकेश तनेजा थे। अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्षा प्रियंका सरकार ने राष्ट्रगान के साथ सभा की शुरुआत की।
सत्र 2025 26 में क्लब की ओर से किए गए सेवा कार्यों की जानकारियां दी । नए अध्यक्ष रोटेरियन सच्चिदानंद सिंह एवं सचिव डॉक्टर अजीत कुमार को कार्यभार सौंपा । कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन, रोटरी प्रार्थना एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि रोटेरियन मुकेश तनेजा ने अपने संबोधन में रोटरी क्लब मोतिहारी लेक टाउन द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं मानवीय कार्यों की सराहना की। उन्होंने नए नेतृत्व को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रोटरी के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की अपार संभावनाएं हैं और प्रत्येक रोटेरियन को सेवा कार्यों में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।
अध्यक्षीय संबोधन में रोटेरियन सच्चिदानंद सिंह ने वर्ष 2026-27 के लिए क्लब की महत्वाकांक्षी वार्षिक कार्ययोजना प्रस्तुत की। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, युवा विकास, रक्तदान, चिकित्सा शिविर एवं सामुदायिक सेवा से जुड़े अनेक जनहितकारी प्रकल्पों की घोषणा की तथा सभी सदस्यों से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। समारोह के दौरान क्लब की वार्षिक स्मारिका का विमोचन मुख्य अतिथि एवं मंचासीन विशिष्ट अतिथियों द्वारा किया गया। स्मारिका में क्लब की उपलब्धियों, सेवा परियोजनाओं एवं आगामी योजनाओं का विस्तृत विवरण प्रकाशित किया गया है। इस अवसर पर चार नए सदस्यों राजेश केडिया, राजेश सिंह, आनंद कुमार, आदित्य वर्मा को विधिवत रोटरी क्लब मोतिहारी लेक टाउन की सदस्यता प्रदान कर रोटरी परिवार में शामिल किया गया। सभी नए सदस्यों ने रोटरी के सेवा आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play