Loco pilot stopped train for samosa: देश में एक तरफ बुलेट ट्रेन को लाने की तैयारी हो रही है। वहीं दूसरी तरफ ऐसे-ऐसे कारनामे सामने आ रहे हैं, जो रेलवे पर सीधा सवाल खड़े कर रहे हैं। ताजा मामला इंदौर-महू डेमू ट्रेन से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर हो रही है, इसके मुताबिक लोको पायलट ने महज समोसे खरीदने के लिए ट्रेन को रोक दिया। बेचारे यात्री इंतजार ही करते रह गए। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोको पायलट साहब अपनी ही ठसक में हैं। आराम से उतरे होंगे और धड़धड़ाते हुए समोसे खरीदने पहुंच गए। अचानक ट्रेन के रुकने की बात किसी को खटकी, तो उसने कुछ कहा सुना होगा, जिसके बाद वीडियो रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। आप भी देखिए-पढ़िए पूरी बात।
सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा वीडियो इंदौर-महू डेमू ट्रेन का बताया जा रहा है। इसमें रेलवे की ड्रेस पहने एक शख्स हलवाई की दुकान से कुछ खरीदकर ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो बनाने वाले शख्स के मुताबिक, उसने समोसे खरीदे हैं। अब आप कहेंगे भई, इसमें गलत क्या है? दरअसल, गलत समोसे खरीदना नहीं, बल्कि उसके तरीके में है। क्योंकि वीडियो बना रहे शख्स के मुताबिक, लोको पायलट ने अपने मन मुताबिक ट्रेन रोकी थी और समोसे खरीदने चला आया था।
पहले आपको वीडियो की पूरी स्थिति समझा देते हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स समोसे खरीदकर दुकान से चलता हुआ दिखता है। तभी वीडियो बना रहा शख्स कहता है- “ये रेलवे का स्टाफ है। ट्रेन रोक दी इन्होंने पूरी समोसे के लिए।” वीडियो घूमती है, तो चारों तरफ गाड़ियां दिखाई देती हैं। वहीं सामने पटरियों पर एक ट्रेन भी खड़ी दिखाई देती है। सामने एक छोटा सा अंडरपास होता है, जिसमें से गाड़ियां भी गुजरती दिखाई देती हैं।
तब तक वो आदमी (रेलवे स्टाफ) भी चमकता हुआ दिखाई दे जाता है। वह बड़े आराम से जाता है और ट्रेन पर चढ़ जाता है। इस बीच आस-पास मौजूद लोग भौचक्क होकर उसे देखते रहते हैं। शख्स ने वीडियो को जूम करके दिखाया, तो सामने ट्रेन के लोको पायलट की केबिन से एक कर्मचारी वीडियो बनाता हुआ दिखाई देता है।
वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा- “जीवन के सब रस लेने को हम नियम कायदों में एकदम फ्लेक्सिबल हो जाते हैं। यह खूबसूरती सिर्फ हमारे देश में। इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट ने ट्रेन रोकी और समोसे लेने चला गया। यात्री इंतजार करते रहे।”
रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।
रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।
लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।
रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।
इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play