हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार – ABP News

Hormuz LNG Vessel Attack: सोमवार को हॉर्मुज में कतर के पास हुए एलएनजी कैरियर पर संदिग्ध ड्रोन हमले से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है. इस जहाज में चार भारतीय क्रू मेंबर सवार थे. यह जहाज गुजरात के दहेज जा रहा था. न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है. अधिकारियों की मानें तो सभी नागरिक सुरक्षित हैं.
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, LNG अल रेकय्यात नाम के इस जहाज पर हॉर्मुज में ओमान की खाड़ी के पास हमला हुआ. RSPL ने DGCOMM को इससे जुड़ी जानकारी साझा की है. फिलहाल जो जानकारी सामने आई है, उससे जहाज को काफी नुकसान पहुंचा है.
जहाज में कितने लोग थे सवार? हमले से इंजन रूम में लगी थी आग
इस जहाज में 29 लोग सवार थे. इनमें चार भारतीय नागरिक शामिल थे. फिलहाल सभी सुरक्षित हैं. इसे पहले खबर आई थी कि हमले के बाद जहाज के इंजन रूम में आग लग गई थी. इससे धुआं निकला. हमले के दौरान सभी 29 लोग सवार थे. 
The targeting of the Qatari vessel “Al-Rekayyat” while transiting near the Strait of Hormuz constitutes an unacceptable attack on the security & safety of international maritime navigation, the security of global energy supplies, & a grave & explicit violation of international…

चीन के ‘दुश्मन’ को भारत देगा ‘अस्त्र’, PM मोदी ने इंडोनेशिया के साथ किए 20 करार
कतर ने ईरान पर लगाया हमले का आरोप, जानें क्या कहा है? 
घटना ऐसे वक्त हुई है, जब ईरान अपने सुप्रीम नेता अयातुल्लाह खामेनेई को अंतिम विदाई दे रहा है. हॉर्मुज वैश्विक स्तर पर एक अहम ग्लोबल रूट है. इस पूरे मामले में कतर की तरफ से ईरान को इन हमलों को दोषी ठहराया है. कतर की तरफ से मैरिटाइम नेविगेशन सिक्योरिटी को लेकर सवाल उठाया गया है. साथ ही इस हमले को इंटरनेशनल कानून का उल्लंघन बताया है. 
ईरान से कतर ने की हमले रोकने की अपील
कतर की तरफ से बयान जारी किया गया है कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान तुरंत इस तरह के गतिविधियों को बंद करे. यह इलाके की सुरक्षा को कमजोर करती है. इंटरनेशनल मैरिटाइम नेविगेशन की सुरक्षा के लिए खतरा है. कतर के जहाज पर हुए इस हमले से एक बार फिर मिडिल ईस्ट में हालात बिगड़ने का खतरा बढ़ गया है. 
इधर ट्रंप ने दी ईरान को धमकी, उधर होर्मुज में बरसने लगी मिसाइलें, 24 घंटे में 3 जहाज पर अटैक
नवंबर 2025 एबीपी न्यूज नेटवर्क में बतौर कंसल्टेंट अपनी भूमिका निभा रहा हूं. मीडिया का अनुभव करीबन साढ़े 8 साल का है. देश के अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुका हूं. पिछले कुछ सालों में बतौर मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर, कंटेंट एडिटर, सब एडिटर और रिजनल टीवी चैनल में प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव के तौर पर अपनी सेवाएं दी हैं. लेखन, ग्राफिक्स और वीडियो प्रोडक्शन की बारीक समझ है. नेशनल-इंटरनेशनल डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुका हैं. मजा ग्राउंड या एक्सक्लूसिव रिपोर्ट कवर करने में आता है. साल 2016 में माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी भोपाल से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा. साहित्य पढ़ना, फिल्में देखना, कहानियां-कविताएं लिखना और घूमना विशेष रुचियों में दर्ज है.
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News