MP Breaking News Highlights: IFS विपिन पटेल का इस्तीफा, निजी कारणों का दिया हवाला; पढ़ें 5 फरवरी की खबरें – Zee News

MP News Today Live Updates: आज की मध्य प्रदेश की दिनभर की बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए Zee MPCG के लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें…
Trending Photos
MP News Updates: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज, 5 फरवरी को दिल्ली और हरिद्वार में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे. वह सुबह 11:00 बजे हरिद्वार में एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद देहरादून से दिल्ली के लिए रवाना होंगे और दोपहर 3:00 बजे पहुंचेंगे. फिर वह दिल्ली में स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. रात 10:00 बजे दिल्ली से भोपाल के लिए रवाना होंगे. इस बीच छत्तीसगढ़ में किसान आज और कल अपनी धान बेच सकेंगे. मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर धान खरीद की समय सीमा बढ़ा दी गई है. इसके अलावा, मध्य प्रदेश में प्रशासनिक बदलावों से लेकर राजनीतिक घटनाक्रम तक बहुत कुछ हो रहा है. अपराध और मौसम से जुड़ी कई खबरें भी सुर्खियों में हैं. सभी बड़े और छोटे जिलों की ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए ZEE MP-CG के लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें…

 

Add Zee News as a Preferred Source

उज्जैन में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत मंच पर हाइड्रोजन गैस वाले बैलून में हुआ ब्लास्ट
उज्जैन में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के स्वागत के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया. श्याम ठेला के पहली बार शहर आगमन पर जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे थे. इसी क्रम में सांवेर रोड स्थित दो तालाब क्षेत्र के पास लगे स्वागत मंच पर हाइड्रोजन गैस के भरे गुब्बारे में अचानक ब्लास्ट होगा. दोबारा फटने से मंच पर अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया. राहत की बात यह रही कि समय रहते हैं स्थिति संभाल ली गई, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ.
 
रतलाम में  फरार आरोपी सहित दो गिरफ्तार, 16 लाख कि एमडी बरामद
रतलाम पुलिस को मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. जिले की ढोढर पुलिस चौकी ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ढोढर फोरलेन पर घेराबंदी कर एक युवक को गिरफ्तार किया. पकड़े गए आरोपी के पास से 60 ग्राम एमडी ड्रग बरामद की गई. आरोपी की पहचान इमरान के रूप में हुई है, जो धार जिले का निवासी है. जांच में सामने आया कि आरोपी इमरान पूर्व में भी रतलाम जिले के रिंगनोद थाना क्षेत्र में एनडीपीएस मामले में फरार चल रहा था. पूछताछ के दौरान इमरान ने खुलासा किया कि वह यह एमडी ड्रग मंदसौर जिले के दलोदा निवासी सलमान से लेकर आया था.
बैतूल में एसआईआर प्रक्रिया को लेकर सियासी संग्राम
बैतूल में एसआईआर प्रक्रिया के तहत फॉर्म 7 के कथित दुरुपयोग को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने इस मामले में जिला प्रशासन को शिकायत सौंपते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं और साफ किया है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी सड़कों पर आंदोलन करेगी,जरूरत पड़ी तो न्यायालय का दरवाज़ा भी खटखटाएगी
IFS विपिन पटेल का इस्तीफा, निजी कारणों का दिया हवाला
मध्यप्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है और आईएफएस अधिकारी विपिन पटेल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. 2013 बैच के IFS अफसर विपिन पटेल ने निजी कारणों का हवाला देकर त्यागपत्र सौंपा है. उन्होंने PCCF एवं हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स को इस्तीफा भेजा है. 4 फरवरी 2026 से सेवा छोड़ने की इच्छा जताई. वर्तमान में विपिन पटेल जबलपुर प्लानिंग में DFO पद पर पदस्थ हैं. इससे पहले रीवा, दमोह, सतना और अनूपपुर में सेवाएं दे चुके हैं.
MP-छत्तीसगढ़ से गुजरेगा 2052KM का डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, क्या-क्या होंगे फायदे?
रेल बजट में सूरत (गुजरात) से डानकुनी (पश्चिम बंगाल) तक नए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) की घोषणा हुई है, जो पश्चिम बंगाल से शुरू होकर ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र होते हुए गुजरात तक जाएगा. इस कॉरिडोर के बनने से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ को सीधा फायदा होगा.
MP के 269 अफसर-कर्मचारियों को अति उत्कृष्ट और सेवा पदक
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने साल 2025 के लिए अति-उत्कृष्ट सेवा पदक और उत्कृष्ट सेवा पदक देने के लिए 269 अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची जारी कर दी है. लंबी और बेदाग सेवा के साथ-साथ उत्कृष्ट रिकॉर्ड वाले पुलिसकर्मियों, अग्निशमन, होमगार्ड और सुधार सेवाओं के कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाता है.
मंदिर में चोरी
अंबिकापुर में अब मंदिर को भी अपना निशाना बना रहे शातिर चोर. कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित हनुमान मंदिर में हुई चोरी. दान पेटी को तोड़कर रकम पर शातिर चोरों ने किया हाथ साफ. सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की वारदात। नकाबपोश चोरों ने घटना को दिया अंजाम.
IFS अधिकारी विपिन पटेल ने दिया इस्तीफा
2013 बैच के IFS अफसर हैं विपिन पटेल
निजी कारणों का हवाला देकर सौंपा त्यागपत्र
PCCF एवं हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स को भेजा इस्तीफा
4 फरवरी 2026 से सेवा छोड़ने की जताई इच्छा
वर्तमान में जबलपुर प्लानिंग में DFO पद पर थे पदस्थ
रीवा, दमोह, सतना और अनूपपुर में दे चुके हैं सेवाएं
इस्तीफा सक्षम प्राधिकारी को भेजने का अनुरोध
 
रायगढ़ कार्बन प्लांट में हुआ जबरदस्त हादसा 
टायर गलाने के दौरान हुआ हादसा 
बायलर के ढकन खोलने के दौरान हादसा 
हादसे में 8 लोग झुलसने की खबर एक वर्ष का बच्चा भी शामिल
खरसिया थाना क्षेत्र के बांनीपाथर गांव का मामला
ज्यादातर लोगों की हालत गंभीर होने की जानकारी
रायगढ़ जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज
चार लोग गंभीर रूप से हैं झुलासे
 
 
अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान 
मुरैना पुलिस पूरे ज़िले में अवैध शराब के खिलाफ एक खास अभियान चला रही है. इस अभियान के तहत, बानमोर पुलिस स्टेशन को सूचना मिली कि कुछ लोग एक कार में अवैध शराब लेकर मुरैना की तरफ जा रहे हैं. इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस टीम ने बानमोर इलाके में नाकाबंदी की और संदिग्ध गाड़ी को रोका. कार की तलाशी लेने पर, कुल 35 पेटी अवैध देसी शराब बरामद हुई. शराब ले जाने के लिए इस्तेमाल की गई कार को भी ज़ब्त कर लिया गया.
 
माओवादियों द्वारा लगाया गया आईईडी बरामद
सुकमा जिले के धुर नक्सल प्रभावित गोगुंडा क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने सतर्कता दिखाते हुए माओवादियों द्वारा लगाया गया एक आईईडी बरामद किया है। नियमित गश्त के दौरान जवानों को संदिग्ध गतिविधि का आभास हुआ, जिसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 2 किलो वजनी आईईडी बरामद हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इसे जवानों की गश्ती के साथ-साथ क्षेत्र में चल रहे निर्माणाधीन सड़क कार्य को प्रभावित करने और नुकसान पहुंचाने की मंशा से लगाया गया था.
MP में बोर्ड पैटर्न पर होगी कक्षा 5वीं, 8वीं की परीक्षा
शिक्षण सत्र 2025-26 की परीक्षा 20 फरवरी से होगी शुरू
शासकीय, अशासकीय और मदरसा स्कूलों के विद्यार्थी होंगे परीक्षा में शामि‍ल
परीक्षा 20 फरवरी से शुरू होगी और 28 फरवरी तक चलेगी
परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 12 हजार 920 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं
इन परीक्षा केंद्रों पर लगभग 25 लाख विद्यार्थी परीक्षा देंगे
राज्‍य शिक्षा केंद्र ने मंगलवार को इस संबंध में दिशा निर्देश भी जारी किए
 
 नक्सली करेंगे सरेंडर
बीजापुर में आज बड़ी संख्या में आज हथियारों के साथ नक्सली करेंगे सरेंडर
नार्थ बस्तर और साउथ बस्तर में सक्रिय बड़े नक्सली भी कर रहे हैं सरेंडर
बस्तर IG सुंदरराज पी और बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव के सामने दोपहर 12 होगा सरेंडर
 
एमपी के 269 अफसर-कर्मचारियों को मिलेगा अति उत्कृष्ट और सेवा पदक
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 2025 के​​ लिए जारी की सूची
भोपाल के एडिशनल सीपी अवधेश गोस्वामी को अति उत्कृष्ट सेवा पद देने के ​लिए चुना गया
दस दिन पहले 26 जनवरी पर राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए भी चुना गया था
भोपाल के स्पेशल डीजी पंकज कुमार श्रीवास्तव, आईजी रुचिवर्धन मिश्र
आईजी शियास ए., एआईजी मलय जैन, एआईजी अमित सक्सेना
भौंरी में 3700 एकड़ में बनेगी एआई सिटी
भारत की सबसे बेहतरीन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिटी विकसित होगी
रिसर्च, स्टार्टअप्स, इंडस्ट्री और ग्लोबल यूनिवर्सिटीज का एक इंटीग्रेटेड इकोसिस्टम बनेगा
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, एजुकेशन एंड रिसर्च) इसका पूरा रोडमैप तैयार करेगा
डेवलपमेंट को लेकर 20 से ज्यादा ग्लोबल एजेंसियों ने एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट दाखिल किया
इस माह के अंत तक डेवलपमेंट एजेंसी तय होने की संभावना
नॉलेज एवं एआई सिटी के रोडमैप पर आज राष्ट्रीय स्तर की बैठक भी रखी गई
नगरीय प्रशासन विभाग ने आइसर को एक्शन प्लान तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी है
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी अपडेट
छग में किसान आज और कल बेच पाएंगे धान
सीएम साय के निर्देश पर बढ़ी धान खरीदी की तिथि
10 जनवरी के बाद टोकन कटाने वाले किसान होंगे पात्र
28, 29 और 30 जनवरी के टोकनधारी किसान बेच सकेंगे अपना धान
पहले 31 जनवरी थी धान खरीदी की अंतिम तारीख
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आज के कार्यक्रम
सुबह 11:00 बजे हरिद्वार में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे
दोपहर 3:00 देहरादून से दिल्ली पहुंचेंगे
दिल्ली में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे
शाम 6:30 बजे वसुंधरा गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे
रात 10:00 बजे दिल्ली से भोपाल के लिए रवाना होंगे
रात 11:00 बजे सीएम हाउस पहुंचेंगे
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News