MP-Chhattisgarh News LIVE: आज दो जिलों के दौरे पर CM साय, MP के 87 विकासखंडों में चलेंगी 66 मोबाइल मेडिकल यूनिट – Zee News Hindi

MP News Live Updates: आज 6 जनवरी दिन सोमवार है. MP-छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया में क्या हलचल रहेगी इसकी पल-पल की अपडेट के लिए पढ़ें Zee MPCG का लाइव ब्लॉग. 
 
Trending Photos
MP Today Latest News Update 6 january 2025 LIVE: आज 6 जनवरी दिन सोमवार है. छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय आज जांजगीर चांपा और महासमुंद जिले के दौरे पर रहेंगे. मध्य प्रदेश के 87 विकासखंडों में 66 मोबाइल मेडिकल यूनिट चलेंगी. सीएम डॉ. मोहन यादव आज भोपाल स्थित अपने निवास से 66 एमएमयू को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.इसके अलावा देश-दुनिया के साथ मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़ें ज़ी एमपीसीजी का लाइव ब्लॉग. हर खबर जानने के लिए www.zeempcg.com पर क्लिक करें.

Korba News: कोरबा से बड़ी खबर
​सराफा कारोबारी के घर डकैती की खबर. सराफा कारोबारी गोपाल राय सोनी की नकाबपोश बदमाशों ने की हत्या. बदमाशों ने चार पहिया वाहन लूटकर भी हुए फरार. सिविल लाइन थाना इलाके का मामला.
MP News: यूनियन कार्बाइड कचरा जलाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
​यूनियन कार्बाइड कचरा जलाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज. सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है यूनियन कार्बाइड का कचरा पीथमपुर में नहीं जलाने को लेकर याचिका में कहा गया है कि यूनियन कार्बाइड के कचरे को भोपाल से ले जाने का फैसला लेते समय पीथमपुर के लोगों से सलाह नहीं ली गई. पीथमपुर में रेडिएशन का खतरा हो सकता है इस पर आज सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा.
Chhattisgarh News: आज दो जिलों के दौरे पर CM साय
​सीएम विष्णुदेव साय आज करेंगे जांजगीर चांपा, महासमुंद का दौरा. 11.30 बजे जांजगीर चांपा जाएंगे सीएम साय. 12.20 पर खोखरा में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का करेंगे लोकार्पण. कचहरी चौक में हसदेव क्रेटर्स हब का करेंगे लोकार्पण व भ्रमण. कलेक्ट्रेट परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण. एक बजे विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण, शिलान्यास. 2.30 बजे जांजगीर चांपा से महासमुंद जाएंगे सीएम साय. 3.20 पर महासमुंद में विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन एवं शिलान्यास.
MP News: MP के 87 विकासखंडों में चलेंगी 66 मोबाइल मेडिकल यूनिट
​मध्य प्रदेश के 87 विकासखंडों में चलेगी 66 मोबाइल मेडिकल यूनिट.’पीएम जनमन’ के अंतर्गत मोबाइल मेडिकल यूनिट सेवा की हो रही शुरुआत. सीएम डॉ.मोहन यादव आज 66 एमएमयू को भोपाल स्थित अपने आवास से हरी झंडी दिखा कर करेंगे रवाना. चलित अस्पताल में मरीजों को एक्सरे के साथ 65 प्रकार की दवाइयां दी जाएंगी निशुल्क.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News