Rajasthan Live News: जयपुर के पूर्व आईपीएस अधिकारी बीआर ग्वाला का निधन हो गया है. वे लंबे समय से बीमार थे और गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे जयपुर के खातीपुरा स्थित मोक्षधाम में किया जाएगा. ग्वाला आईजी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे और पुलिस के आला अधिकारियों और रिटायर्ड अधिकारियों ने उनके निधन पर शोक जताया है.
Trending Photos
Rajasthan Live News: जयपुर के पूर्व आईपीएस अधिकारी बीआर ग्वाला का निधन हो गया है. वे बीते कई दिनों से बीमार थे और गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. उनका अंतिम संस्कार सोमवार दोपहर 3 बजे जयपुर में किया जाएगा और खातीपुरा स्थित मोक्षधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. ग्वाला आईजी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे और पुलिस के आला अधिकारियों और रिटायर्ड अधिकारियों ने उनके निधन पर शोक जताया है. वहीं भीषण शीतलहर का कहर राजस्थान में जारी है. प्रदेश में नए पश्चिमी विक्षोभ से तापमान में गिरावट देखने को मिली है, प्रदेश के कई जिलों में बारिश के बदरा मंडरा रहे हैं.
Rajasthan Live News: सायला में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार दंपती और उनके दो बच्चों की मौत हो गई. यह हादसा तब हुआ जब एक अवैध बजरी से भरे डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मारी. इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने भीनमाल-जीवाणा स्टेट हाईवे जाम कर दिया. देर रात पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों से समझाइश की और अवैध बजरी के डंपर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने सहित अन्य मांगों पर सहमति बनी. समझाइश के बाद लोगों ने जाम हटा दिया और शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा. यह हादसा पोषाणा के पास हुआ.
Rajasthan Live News: आज से दिल्ली में राज्यों के परिवहन मंत्रियों की बैठक। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी लेंगे बैठक। डिप्टी CM डॉ. प्रेमचंद बैरवा हैं दिल्ली प्रवास पर। 2 दिवसीय बैठक में शामिल होंगे डिप्टी सीएम। दुर्घटनाओं में कमी लाने, परिवहन को बेहतर बनाने, सहित विभिन्न बिंदुओं पर होगी बैठक में चर्चा.
Rajasthan Live News: बीजेपी संगठन चुनाव को लेकर खबर प्रदेश में मंडल अध्यक्षों के निर्वाचन का काउंटडाउन शुरू 9 जनवरी तक पूरी हो जाएगी जिलाध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया इससे पहले 7 जनवरी को दिल्ली में निर्वाचन को लेकर होने वाली बैठक में लगेगी सूची पर अंतिम मोहर बीजेपी मंडल अध्यक्षों की घोषणाएं होना ओ गई है शुरू संभवतया जयपुर में आज होगी मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा गुजरात के पूर्व सीएम और राजस्थान निर्वाचन अधिकारी रूपाणी कराएंगे प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव संगठन पर्व पूरा होने के बाद कार्यकारिणी का होगा विस्तार, इसके बाद कार्यों के अनुरूप बनाएं जाएंगे पन्ना प्रमुख
Rajasthan Live News: बाड़मेर में ठंड ने एक बार फिर से अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है. नश्तर सरीखी ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया है और वे कांप रहे हैं. कोहरे का भी वापस आगमन हो गया है, जिससे ठंड का प्रकोप और भी बढ़ गया है. पिछले दो दिनों से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली थी, लेकिन अब फिर से ठंड ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है.
Rajasthan Live Update: प्रदेश में बारिश से फिर बढ़ेगी ठंड, गिरेगा तापमान मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी करते हुए दी जानकारी 10 जनवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय संभागों के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना पिछले 24 घंटों में कहीं-कहीं घने से अति घना कोहरा दर्ज श्रीगंगानगर में दिन का तापमान सीधे 10 डिग्री लुढ़क कर 13.5 डिग्री रहा राजधानी जयपुर में 6.3 डिग्री गिरा कल दिन का तापमान और 20.7 डिग्री किया गया दर्ज सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान चितौड़गढ़ में 29.7 डिग्री हुआ दर्ज निन्मतम न्यूनतम तापमान टोंक में 6.9 डिग्री सेल्सियस हुआ दर्ज
Rajasthan Live Update; सीकर दिनवा लाड़खानी में गोपाल सिंह हत्याकांड मामला मुख्य आरोपी हिस्ट्री शीटर सतिया उर्फ सत्येंद्र पुलिस गिरफ्त से दूर तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार एक जनवरी को सतिया उर्फ सत्येंद्र ने साथियों से मिलकर दिया था वारदात को अंजाम पुलिस की सात टीम कर रही है आरोपी की तलाश
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.