MP-Chhattisgarh News LIVE: भोपाल गैस त्रासदी की 40वीं बरसी आज, रायगढ़ दौरे पर रहेंगे CM साय, पढ़िए लाइव खबरें – Zee News Hindi

MP News Live Updates: आज 3 दिसंबर दिन मंगलवार है. MP-छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया में क्या हलचल रहेगी इसकी पल-पल की अपडेट के लिए पढ़ें Zee MPCG का लाइव ब्लॉग. 
 
Trending Photos
MP Today Latest News Update 3 December 2024 LIVE: आज 3 दिसंबर दिन मंगलवार है. भोपाल गैस त्रासदी की आज 40वीं बरसी है. 40 साल बाद भी इस भयानक त्रासदी के जख्म अभी भी बचे हुए हैं. इसके अलावा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायगढ़ से महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त जारी करेंगे.मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़िए Zee MPCG का लाइव ब्लॉग. हर खबर को जानने के लिए  www.zeempcg.com पर क्लिक कीजिए.

Chhattisgarh News: रायपुर के 30 मेडिकल स्टोर्स में छापा
​गृहमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री की नशे के खिलाफ बैठक के बाद पहली छापेमारी. रायपुर के 30 मेडिकल स्टोर्स में छापा. औषधि विभाग और पुलिस के करीब 50 अधिकारियों की संयुक्त 11 टीम ने मारा छापा. 4 मेडिकल स्टोर्स से नारकोटिक्स दवाई की जब्त. चारों मेडिकल स्टोर्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही. सोमवार को की गई छापेमार कार्रवाई.
MP News: मुख्यमंत्री का आज का कार्यक्रम
​मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जबलपुर दौरे पर रहेंगे. दोपहर 1 बजे वे जबलपुर में स्वदेशी मेला यात्रा मंच कार्यक्रम में शामिल होंगे. दोपहर 1:35 बजे वे सरदार पटेल विश्वविद्यालय परिसर, ग्राम डुंगरिया, जिला बालाघाट पहुंचेंगे. दोपहर 1:50 बजे वे राष्ट्र जागरण 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाम 4:00 बजे भोपाल पहुंचेंगे। रात 8:00 बजे वे रविन्द्र भवन पहुंचेंगे। वे लनिम करोली बाबा के 125वें प्रकटोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे.
Chhattisgarh News: कांग्रेस का धान खरीदी केंद्र चलो अभियान आज
​कांग्रेस का धान खरीदी केंद्र चलो अभियान आज. वरिष्ठ नेताओं समेत दीपक बैज लेंगे खरीदी केंद्रों का जायजा. केंद्र जा कर व्यवस्थाओं का लेंगे जायजा. प्रदेश के अलग-अलग खरीदी केंद्रों में जाएंगे कांग्रेस नेता. खरीदी केंद्रों में हो रही अनियमिताओं को लेकर घेरते नजर आएंगे कांग्रेसी. बस्तर में बैज तो रायपुर का जायजा लेंग पूर्व CM बघेल. पूर्व मंत्री और विधायकों को भी दी गई है जिम्मेदारी. सभी अपने-अपने क्षेत्र के धान खरीदी केंद्रों में करेंगे निरीक्षण.
Chhattisgarh News: आज जारी होगी महतारी वंदन योजना की दसवीं किस्त
​आज जारी होगी महतारी वंदन योजना की दसवीं किस्त. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायगढ़ से महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त करेंगे जारी. 70 लाख महिलाओं के मोबाइल में आएगा खुशियों का नोटिफिकेशन. 10वीं किश्त के रूप में 652 करोड़ 4 लाख रूपए की राशि करेंगे जारी.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News