MP News Live 30 September: भोपाल में 'आई लव राम' मुहिम पर होगा दशहरा, बैनर-पोस्टर से सजेगा शहर – News18 Hindi

सतना के बरौंधा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लालपुर (पड़री) के कोरियान मोहल्ला में आकाशीय बिजली गिरने करीब 8 महिलाएं घायल हुई हैं. कुछ बच्चे भी बिजली की चपेट में आए हैं. सभी को एम्बुलेंस से मझगवां अस्पताल लाया गया. घायलों का इलाज जारी है. एक महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. महिलाएं घर के पास स्थित देवी मंदिर में पूजा कर रही थीं.
जबलपुर के खितौला ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक लूटकांड में क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीम ने बिहार के कुख्यात डकैत और सोना खरीदने वाले ज्वेलर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. दो आरोपियों के नाम जहांगीर आलम अंसारी और गोलू पासवान हैं. डकैती का सोना गलाने वाले सर्राफा कारोबारी हरिओम सोनी को भी गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गए फरार आरोपियों के कब्जे से 400 ग्राम सोना, डकैती का सोना बेचकर खरीदी गई बाइक, एक पिस्टल, जिंदा कारतूस, सोना गलाने वाला गैस कटर और जमीन खरीदी के दस्तावेज जब्त किए गए हैं. आरोपियों से कुल 50 लाख रुपये कीमत का मसरूका जब्त किया गया गया है. इसी साल 11 अगस्त को सिहोरा तहसील के खितौला में स्थित फाइनेंस बैंक में 15 करोड़ की डकैती हुई थी. पांच लुटेरों ने बैंक में घुसकर करीब 15 करोड़ रुपये का सोना लूटा था और फरार हो गए थे. क्राइम ब्रांच की जांच में सभी लुटेरे बिहार के रहने वाले पाए गए. पुलिस की कई टीमें बाकी डकैतों की तलाश में जुटी हैं.
ग्वालियर में एक गरबा कार्यक्रम में मारपीट का मामला सामने आया है. एंट्री को लेकर युवाओं के दो गुटों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई. चेतकपुरी रोड स्थित गार्डन की यह घटना है. मिली जानकारी के अनुसार, गरबा कार्यक्रम में एंट्री नहीं मिलने पर युवाओं के दो गुटों के बीच मारपीट हुई थी. युवकों के बीच जमकर लात-घूंसे चले. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
जबलपुर में सेवा पखवाड़े के आखिरी दिन यानी दो अक्टूबर को नारी शक्ति रक्तदान करेगी. भाजपा द्वारा ‘शक्ति का रक्तदान’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट ने बताया कि पहली बार संस्कारधानी में महिला सशक्तिकरण के उदाहरण के रूप में महिलाओं द्वारा बड़ी संख्या में रक्तदान किया जाएगा. पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से दो अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है. रक्तदान शिविर में लगभग 40 महिलाओं द्वारा रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है.
धार के 30 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली. सुसाइड नोट में कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या करने का उल्लेख किया गया है. युवक की पहचान बोहरा बाखल धार के मोहम्मद S/O सैफुद्दीन के रूप में हुई है. 29 सितंबर को दोपहर में युवक घर से निकला था. इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन स्थित लबरावदा रोड के पास पवन चक्की के समीप उसका शव मिला. शव के पास सुसाइड नोट, पानी की बोतल, सल्फास गोली का पैकेट और मृत युवक की बाइक भी बरामद हुई। नौगांव थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
जिले में मच्छर जनित बीमारियों का कहर शुरू हो गया है. मलेरिया, चिकनगुनिया और डेंगू तेजी से पैर पसार रहे हैं. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस साल अब तक मच्छर जनित बीमारियों से 69 मरीज ग्रस्त हो चुके हैं. इनमें 46 डेंगू और 32 चिकनगुनिया के मामले सामने आए हैं. निगम प्रशासन मच्छरों के नियंत्रण पर कोई ठोस काम नहीं कर पा रहा है. खासतौर पर घनी आबादी वाले इलाकों में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है.
दुर्गा पंडालों की लापरवाह समितियों पर प्रशासन की सख्ती बढ़ती जा रही है. गौरीघाट स्थित मां नर्मदा युवा सांस्कृतिक दुर्गा समिति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. मामला गौरीघाट थाने में दर्ज हुआ है. जांच में पाया गया कि दुर्गा पंडाल में बिजली के तार झूल रहे थे. दुर्गा पंडाल में करंट लगने से दो मासूमों की मौत हो चुकी है. इस घटना के बाद प्रशासन दुर्गा पंडालों की जांच में जुट गया है.
दिवाली और छठ पूजा के मौके पर उत्तर भारत जाने वाले यात्रियों के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिससे उन्हें काफी राहत मिलेगी. इन विशेष ट्रेनों में जबलपुर से दिल्ली, जबलपुर से दानापुर, और रानी कमलापति से दानापुर के बीच की ट्रेनें शामिल हैं. ये ट्रेनें साप्ताहिक रूप से चलेंगी. कुल मिलाकर तीन विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिससे त्योहारी सीजन में यात्रियों को सफर में सुविधा होगी. रेलवे द्वारा इस पहल से यात्रियों को भीड़भाड़ से बचने और समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में मदद मिलेगी.
भाजपा नेता का हथियार लहराते और धमकी देते वीडियो वायरल हो गया है. यह घटना जिले के ग्राम महुड़ी थाना भोंरासा की है, जहां भाजपा नेता दशरथ धाकड़ और उनके भाइयों का हथियार लहराते हुए वीडियो सामने आया है. बताया जा रहा है कि एक परिवार से विवाद होने के बाद नेता और उसके भाई हथियार लेकर वहां पहुंचे और धमकी देने लगे. पीड़ित परिवार ने भोंरासा थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है. वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
रतलाम में एक मामला सामने आया है जहां एक अभिभावक ने अपने बच्चे की ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) की मांग की। इस दौरान निजी स्कूल के संचालक ने अभिभावक के साथ बदसलूकी की. इस बदसलूकी का वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. इस घटना के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने प्रदर्शन किया. यह मामला रावटी के जैन पब्लिक स्कूल का है. घटना के बाद अभिभावकों और छात्रों में भारी आक्रोश है. सभी ने स्कूल प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है.
भीमपुर के शासकीय महाविद्यालय में प्रोफेसर विनोद मगरदे का शव बीजसनी जलाशय में तैरता हुआ मिला. कल शाम को वे अपने घर से निकले थे, लेकिन रातभर वापस नहीं लौटे. आज सुबह आठनेर रोड पर जलाशय में उनका शव पाया गया. यह घटना दुर्घटना है या आत्महत्या, इस पर अभी सन्देह बना हुआ है. शव को जलाशय से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए आठनेर भेजा गया है. आठनेर थाना पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है.
मध्य प्रदेश के मदरसों में गैर मुस्लिम छात्रों के पढ़ने का मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के संज्ञान में आया है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बिना मंजूरी के बच्चे कुरान और हदीस पढ़ रहे हैं. 27 मदरसों में 556 हिंदू बच्चों के धर्मांतरण की तैयारी कराने का भी आरोप लगाया गया है. मप्र से राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के पास यह शिकायत पहुंची है, जिसमें मुरैना के इस्लामपुरा, जौरा, पोरसा, अंबाह, कैलारस, सबलगढ़ और अन्य जगहों के मदरसों के नाम बताए गए हैं.
आबकारी की शराब तस्करी पर कार्रवाई, अवैध विदेशी -देशी शराब का जखीरा बरामद. मैनिट चौराहे के पास राहुल नगर मल्टी में की कार्रवाई. 120 बल्क लीटर अवैध विदेशी शराब की जप्त. पंचशील नगर में खंडहरनुमा घर में देशी मदिरा की बरामद हुई. तस्कर नहीं चढ़े आबकारी के हत्थे.
दिनदहाड़े मारपीट की वारदात, आम नागरिक सुरक्षित नहीं,गल्ला मंडी पेट्रोल पंप की घटना. ऑटो से आए बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम. बदमाशों के मारपीट का CCTV आया सामने. आमिर और उसके साथियों ने मारपीट की. जहांगीराबाद पुलिस कर रही मामले की जांच.
मऊगंज ब्रेकिंग:-आटों सवार महिला का मंगलसूत्र छीना कर भाग रहे बदमाश को लोगों ने पड़कर दे दनादन. महिला ने बदमाश को चप्पल से मारा तो भीड़ में जमकर बरसाए लात घुसे. बदमाश को स्थानीय लोगों ने रस्सी से पकड़ कर बांध सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को सौपा. महिला के साथ ऑटो में पहले से सवार थे दो बदमाश, पन्नी पथरिया मोड पर बदमाश ने महिला का मंगलसूत्र खींचकर भागने की की कोशिश, ऑटो चालक और दुकानदारों की तत्परता से पकड़ा बदमाश, पकड़े गए बदमाश की हुई है जमकर पिटाई वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल पुलिस ने कहा पीड़िता महिला के शिकायत पर बदमाश के खिलाफ दर्ज किया गया है मामला, मऊगंज थाना क्षेत्र के पन्नी पथरिया मोड का है मामला.
भाजपा के नमर्दापुरम-नरसिंहपुर सांसद दर्शन सिंह चौधरी का वीडियो वायरल, भाजपा सांसद पर पुष्प वर्षा का वीडियो वायरल. कांग्रेस ने साधा निशाना- देश मां दुर्गा की भक्ति में डूबा है. महाअष्टमी का पर्व है और भाजपा के नेता अपनी पूजा करा रहे हैं. यह सत्ता के नशे में डूबे हैं, भगवान से भी ऊपर समझ रहे हैं खुद को.

मध्य प्रदेश में विजयदशमी पर्व पर प्रशासन की ओर से सभी जिलों में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इन कार्यक्रमों में प्रदेश के सभी मंत्री और खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पूजन करेंगे. 2 अक्टूबर को दोपहर 2:30 बजे एक साथ सभी जिला मुख्यालयों पर होने वाले इस कार्यक्रम में विधायक और सांसद भी अपने-अपने क्षेत्र में उपस्थित होंगे. सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को इस संबंध में तैयारी करने को लेकर आदेश जारी किए.
फेसलेस सेवाओं के विस्तारीकरण का लोकार्पण आज. परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह करेंगे लोकार्पणक्षेत्रीय परिवहन कार्यालय कोकता में होगा कार्यक्रम का आयोजन. राहवीर पुरस्कार विजेताओं को किया जाएगा सम्मानित साथ ही हेलमेट का भी होगा वितरण. फेसलेस से वाहन पंजीयन, ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण, परमिट और टैक्स भुगतान जैसी कई सेवाएं घर बैठे होंगी ऑनलाइन उपलब्ध.
मुख्यमंत्री मोहन यादव के आज के कार्यक्रम. दोपहर 2:40 मिनट पर भोपाल से उज्जैन के लिए होंगे रवाना. उज्जैन में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News