Feedback
नंबर 9
6 फरवरी 2025 का मूलांक 6 और भाग्यांक 8 है. आज का दिन अंक 9 के लिए सभी मामलों में बेहतर प्रभाव बनाए रखने वाला है. गरिमा गोपनीयता बनाए रखेंगे. विभिन्न क्षेत्रों से लाभ बढ़ाएंगे. साथियों पर भरोसा बना रहेगा. सक्रियता व साहस से कार्य करेंगे. व्यवस्था में मजबूती लाएंगे. लाभ विस्तार का प्रयास रखेंगे. मित्रों का साथ समर्थन रहेगा. निजी जीवन में सुख सौख्य रहेगा. मंगल के अंक 9 के व्यक्ति सच्चे मित्र होते हैं. मेहनत व लगन से जगह बनाते हैं. सामर्थ्यशाली व बली होते हैं. आज इन्हें व्यर्थ बातों से बचना है. तेजी का प्रयास रखेंगे. पूर्वाग्रह में नहीं आएंगे. सबको साथ लेकर आगे बढ़ते रहेंगे. सहजता से आगे बढ़ेंगे.
मनी मुद्रा- करियर व्यापार में निसंकोच बने रहेंगे. कामकाजी योजनाएं साझा करने में सफलता मिलेगी. उत्साह पराक्रम बना रहेगा. पहल पराक्रम में तेज रहेंगे. पेशेवरता और प्रभाव बनाए रखेंगे. उच्चवर्ग प्रसन्न रहेगा. समकक्षों के साथ रखेंगे. स्पष्टता से बात प्रस्तुत करेंगे. बड़ा सोचें एवं संकीर्णता त्यागें. संकोच दूर होगा.
पर्सनल लाइफ- मन की बात कहेंगे. प्रेम प्रदर्शन के लिए शुभकर समय है. घर में उत्सव आनंद रहेगा. रिश्तों में अनुकूलन बढ़ेगा. प्रियजनों का आगमन होगा. परिवार के साथ सुखद पल निर्मित होंगे. करीबियों के विषयों में रुचि
रहेगी. संबंध मजबूत होंगे. महत्वपूर्ण बात रखेंगे. स्वजनों से भेंट होगी.
हेल्थ ऐंड लिविंग- बड़प्पन से काम लेंगे. स्वास्थ्य मनोबल बेहतर रहेंगे. जीवनशैली प्रभावी रहेगी. रहन सहन भव्य रहेगा. सजगता बढ़ाएंगे. मनोबल उूंचा बना रहेगा.
फेवरेट नंबर- 1 3 6 7 8 9
फेवरेट कलर- सिंदूरी
एलर्ट्स- जोखिम से बचें. रुटीन संवारें. अतिउत्साह में न आएं.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू