Feedback
मूलांक 9: जिन लोगों का जन्म 3, 18 या 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 9 है.
नंबर 9- 3 मई 2025 का मूलांक 3 और भाग्यांक 8 है. आज का दिन अंक 9 के लिए शुभदायक है. कारोबार में फोकस बढ़ाएंगे. अनुशासन व बड़प्पन बनाए रखेंगे. जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. कार्य व्यापार बेहतर रखेंगे. व्यवस्था संवारने पर जोर देंगे. सभी से सहजता बनाए रखेंगे. मेल मुलाकात के मौके भुनाएंगे. रुटीन कार्य संवार पाएंगे. मंगल के अंक 9 के व्यक्ति की समझ मानव संसाधन के क्षेत्र में अच्छी होती है. साहसिक कार्यों को उत्साह से करते हैं. छबि के प्रति संवेदनशीलता रखते हैं. लोग इन पर विश्वास करते हैं. आज इन्हें कार्यगति बनाए रखना है. आसपास के वातावरण में सुधार आएगा. बड़ों का सहयोग समर्पण बनाए रखेंगे.
मनी मुद्रा- हर क्षेत्र में सफलता प्रतिशत ऊंचा बना रहेगा. आर्थिक परिणामों से उत्साहित रहेंगे. व्यापार में शुभता बनाए रहेंगे. प्रबंधन प्रभावी बना रहेगा. योजनानुसार आगे बढ़ने की सोच रखेंगे. कार्यगति व निरंतरता में संवार लाएंगे. अनजान लोगों से दूरी रखें. अतार्किक सौदों समझौतों से बचें. तालमेल बढ़ाने पर ध्यान देंगे.
पर्सनल लाइफ- स्वजनों के साथ हर्ष आनंद से समय बिताएंगे. सभी के लिए विनम्र भाव बनाए रहेंगे. परस्पर सहयोग का नजरिया रहेगा. परिवार में सुख सौख्य रहेगा. प्रियजनों के लिए प्रयासरत रहेंगे. स्वजनों की बातें ध्यान से सुनेंगे. रिश्तों में सामंजस्य रखेंगे. सम्मान का भाव बढ़ेगा.
हेल्थ ऐंड लिविंग- गरिमा एवं गोपनीयता पर ध्यान दें. करीबी भरोसेमंद रहेंगे. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. परिजन मददगार रहेंगे. व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा. सूझबूझ बनाए रखेंगे.
फेवरेट नंबर- 3 6 7 8 9
फेवरेट कलर्स- गहरा भूरा
एलर्ट्स- अनुशासित रहें. लक्ष्य के प्रति लगनशीलता रखें. बहस से बचें.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू