Mumbai Rains News: मुंबई में भारी बारिश का कहर, जलभराव के कारण रेलवे ने रद्द कीं 14 ट्रेनें | LIVE Updates – India.Com

click this icon for latest updates
follow:telegram India.com

Mumbai Rain News LIVE Updates 19 August: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई बारिश से बेहाल है. मुंबई में शनिवार से हो रही मूसलाधार बारिश से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. भारी बारिश की वजह से कई रास्तों पर भीषण जाम लगा हुआ है. सड़कों पर गाड़ियां रेंगती हुई नजर आ रही हैं. बारिश और जलभराव को देखते हुए BMC ने स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी भी कर दी है. बारिश का असर मुंबई की लोकल ट्रेन (Mumbai Local Train Update) सेवाओं पर भी पड़ा है. वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. बारिश की वजह से महाराष्ट्र में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है और 200 से अधिक लोग बाढ़ और भूस्खलन जैसी मौसमी तबाही में फंसे हुए हैं.

मुंबई में मैसूर कॉलोनी स्टेशन के पास भक्ति पार्क और चेंबूर के बीच रुकी मोनोरेल ट्रेन (RST-4) के सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है.
महाराष्ट्र | राज्य में भारी बारिश और जलभराव के कारण मध्य रेलवे ने 14 लंबी दूरी की ट्रेनें (7 जोड़ी) रद्द कर दी हैं। pic.twitter.com/VgwA04oaCX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 19, 2025
भारी बारिश पर डीसीपी ट्रैफिक तिरूपति काकड़े ने कहा, भारी बारिश के कारण नवी मुंबई के पाटनी ग्राउंड के पास रेलवे अंडरपास में भारी जलभराव हो गया है. ठाणे से बेलापुर जाने वाला यातायात धीमी गति से चल रहा है. जेएनपीटीपी मार्ग और ऐरोली को जोड़ने वाले मार्ग पर स्थिति विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण है, जहां वर्तमान में केवल भारी वाहनों को ही जाने की अनुमति है. यातायात पुलिस ने हल्के वाहनों का मार्ग बदल दिया है. पुलिस स्टेशन के अधिकारी, यातायात पुलिस और नगर निगम के कर्मचारियों के साथ मिलकर यातायात का प्रबंधन कर रहे हैं. हालांकि यातायात धीमा है, लेकिन पूरी तरह से रुका नहीं है. सभी विभाग स्थिति को संभालने में सहयोग कर रहे हैं. भारी बारिश और धीमी गति से चलने वाले यातायात के कारण होने वाली संभावित कठिनाइयों के कारण जनता को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है.
मुंबई में मैसूर कॉलोनी स्टेशन के पास एक मोनोरेल ट्रेन में बिजली आपूर्ति में समस्या आई है. यात्रियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है.
watch मुंबई: मीठी नदी का पानी अंबेडकर नगर बीकेसी के झुग्गी बस्ती इलाके में घुसा। pic.twitter.com/KGxXNZMtUF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 19, 2025
भारी बारिश की वजह से कई ट्रैक पानी में डूब गये हैं इससे ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं. इसके अलावा कई ट्रेनें कैंसिल भी हुई हैं.
पत्रकारिता में 10 साल से ज्यादा का अनुभव. 2010-11 में भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई करने के बाद दैनिक भास्कर से बतौर रिपोर्टर करियर की शुरुआत. फिर … और पढ़ें
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Mumbai Rains News: मुंबई में भारी बारिश का कहर, जलभराव के कारण रेलवे ने रद्द कीं 14 ट्रेनें | LIVE Updates
ऑटो चालक का दुस्साहस! महिला कांस्टेबल ने रोका तो करीब 100 मीटर तक घसीटा, घटना CCTV में हुई कैद
Mumbai Rains News: भारी बारिश से मुंबई बेहाल, स्कूल-कॉलेज बंद, कई इलाकों में भीषण जाम- IMD का Red Alert
मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मच गया हड़कंप, अलर्ट हुई पुलिस
इस राज्य में महंगी इलेक्ट्रिक कारों पर Road Tax लागू, लग्जरी EV गाड़ियों का बढ़ा खर्च
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News