Munger News: पेज तीन के लिये हार्ड न्यूज – Hindustan

Munger News: संग्रामपुर, एक संवाददाता। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के नवगाई स्थित मुर्गा फार्म के समीप बुधवार अपराह्न करीब 2:30 बजे हथियारबंद अज्ञात बदमाशों ने पिस्टल का भय दिखाकर ओम ज्वेलर्स, तारापुर के एक कर्मी से चांदी लूट ली। बताया जा रहा है कि लूटी गई चांदी की मात्रा करीब छह किलो थी। जानकारी के अनुसार, ओम ज्वेलर्स का कर्मी प्रतिदिन की तरह बुधवार को भी तारापुर से संग्रामपुर, बेलहर और साहेबगंज सहित विभिन्न क्षेत्रों की आभूषण दुकानों में चांदी की आपूर्ति करने जा रहा था। इसी दौरान नवगाई मुर्गा फार्म के समीप बदमाशों ने उसे हथियार का भय दिखाकर निशाना बनाया और चांदी लूटकर फरार हो गए।
घटना के बाद कर्मी ने संग्रामपुर थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। घटना की जानकारी मुंगेर के पुलिस अधीक्षक को भी दी गई। इसके बाद एसपी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेते हुए मामले की तहकीकात की। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनोद कुमार झा ने बताया कि संबंधित ज्वेलर्स के प्रोपराइटर की ओर से अब तक लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद ही लूटी गई चांदी की मात्रा सहित अन्य तथ्यों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। इधर, दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्ती को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने थाना से कुछ ही दूरी पर हुई इस घटना पर चिंता जताई है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News