Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता एमआईटी परिसर की सड़कें टूट गयी हैं। इससे एमआईटी के छात्र परेशान हैं। सड़कों की मरम्मत के लिए छात्रों ने एमआईटी प्रशासन को पत्र लिखा है। छात्रों ने कहा है कि परिसर की सड़कें बड़े-बड़े गड्ढों और उबड़-खाबड़ सतहों से छात्रों को आने जाने में परेशानी हो रही है। टूटी-फूटी सड़कें दुर्घटनाओं के जोखिम को बढ़ाती हैं, विशेष रूप से रात के समय और मानसून के मौसम में जब गड्ढे पानी से भर जाता है। क्षतिग्रस्त और असमतल रास्तों से भारी मात्रा में धूल उड़ती है, जिससे वायु प्रदूषण बढ़ता है। इससे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play