Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में महीनों के इंतजार के बाद नए केन्द्रीय विद्यालय (केवि) में सत्र 2026-27 में नामांकन के लिए मंजूरी मिल गई है। विद्यालय के लिए भूमि के हस्तांतरित होने के साथ ही 320 बच्चों के नामांकन को अनुमति केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने दे दी है। संगठन के अपर आयुक्त दीपेश गहलोत ने इसको लेकर निर्देश दिया है।
एक महीने में नए केवि में नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर लेनी है। इस बार बाल वाटिका की तीन कक्षा और पहली से पांचवीं कक्षा में नामांकन होगा। इन सभी में अभी एक-एक सेक्शन रहेगा। इस बार ऑफलाइन आवेदन लिया जाएगा। अगले सत्र में फिर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया होगी। सभी कक्षा में एक सेक्शन में अभी 40-40 बच्चों का नामांकन लिया जाएगा। हर साल पांचवीं से आगे की एक-एक कक्षा बढ़ती जाएगी। नए केवि के लिए मुशहरी में पांच एकड़ जमीन हंस्तातरित की गई है। भवन बनने तक वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अभी बीबी कॉलेजिएट के प्लस-2 भवन में केवि चलेगा।
केवि के अधिकारी ने बताया कि चार-पांच दिन में आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बाल वाटिका एक में 3-4 साल के बच्चे का नामांकन लिया जाएगा। बाल वाटिका 2 में 4-5, बाल वाटिका 3 में 5-6 साल के बच्चे का नामांकन होगा। कक्षा एक में नामांकन के लिए सात से 9 साल की उम्र सीमा निर्धारित की गई है। उम्र का निर्धारण इस सत्र के लिए 31 मार्च के आधार पर किया जाएगा।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play