Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पितृ अमावस्या पर शनिवार की शाम बूढ़ी गंडक नदी के विभिन्न घाटों पर पितरों की स्मृति में दीपदान किया गया। इसके साथ ही 15 दिनों से चल रहे पितृपक्ष का समापन हो गया। शहर के सिकंदरपुर स्थित सीढ़ीघाट पर सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु पहुंचे और नदी किनारे दीप जलाकर अपने पितरों को श्रद्धांजलि अर्पित की। आश्रमघाट और संगम घाट पर भी लोगों ने दीपदान कर पूर्वजों को याद किया।गौरतलब है कि 26 सितंबर से शुरू हुआ पितृपक्ष 10 अक्तूबर को संपन्न हो गया। इस दौरान लोगों ने अपने पितरों के निमित्त तर्पण और अन्य धार्मिक अनुष्ठान किए। पंडित प्रभात मिश्र ने बताया कि पितृ अमावस्या पर पितरों के नाम से दीपदान करने की परंपरा है।
मान्यता है कि इससे पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दिन नदी, तालाब, कुएं, मंदिर और वृक्षों के नीचे दीप जलाकर पूर्वजों को याद किया जाता है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play