Muzaffarpur News: बंदरा, एक संवाददाता। पटसारा स्थित दुर्गा मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन शुक्रवार को कथावाचक ओमप्रकाश शास्त्री महाराज ने श्रीकृष्ण की बाल लीला का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि, जब-जब धरती पर पाप, अत्याचार और अधर्म बढ़ता है, तब-तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतरित होकर धर्म की रक्षा करते हैं। द्वापर में कंस जैसे अत्याचारी के बढ़ते पापों से जब धरती कराह उठी, तो स्वयं भगवान को श्रीकृष्ण के रूप में आना पड़ा। उन्होंने बाल अवस्था से ही पूतना, शकटासुर, तृणावर्त जैसे राक्षसों का वध कर यह सिद्ध कर दिया कि भगवान अपने भक्तों की रक्षा के लिए किसी भी उम्र में लीला कर सकते हैं। भगवान का अवतार केवल राक्षसों को मारने के लिए नहीं होता, बल्कि भक्तों को प्रेम का पाठ पढ़ाने के लिए होता है।
भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला और माखन चोरी लीला का वर्णन करते हुए कहा कि श्रीकृष्ण ने बाल अवस्था में गोकुल में ऐसी लीलाएं कीं, जो आज भी भक्तों के हृदय में प्रेम भर देती है। यशोदा के आंगन में घुटनों के बल चलना, गोपियों के घर माखन चुराना और पकड़े जाने पर भोले-भाले बहाने बनाना, यह सब भगवान के भक्त-वत्सल स्वरूप को दर्शाता है। इन्होंने कहा कि माखन चोरी केवल चोरी नहीं, बल्कि भक्तों के मन में छिपे अहंकार और ममता रूपी माखन को चुराकर भगवान उन्हें निर्मल बनाने की लीला है। भगवान को सोने-चांदी नहीं, बल्कि सच्चा भाव प्रिय है। कथा में गायक कलाकार गणपति झा और दयाशंकर झा ने वाद्य कलाकार कृष्ण कन्हैया, अनिल चौधरी और चंदन के साथ भजनों की बेहतरी प्रस्तुति से समां बांध दिया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play