Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर की चर्चित नाट्य संस्था नवसंचेतन ने अपनी रंगयात्रा और सेवा के 21 वर्ष पूरा होने पर बुधवार को श्रावणी महोत्सव सह सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह रामदयालु सिंह कॉलेज के सभागार में हुआ।इस अवसर पर सावन में बाबा गरीबनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए आने वाले कांवरियों एवं श्रद्धालुओं की सेवा करने के लिए नवसंचेतन सेवादल के 800 सदस्यों के साथ-साथ मुजफ्फरपुर के 16 सेवादल के पदाधिकारियों को अंगवस्त्र व संचेतन सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। मौके पर नवसंचेतन के अध्यक्ष डॉ. संजय पंकज ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्था द्वारा किये गये सांस्कृतिक-साहित्यिक एवं सेवा कार्यों को विस्तार से बताया।
डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. विमोहन, डॉ. राजीव कृष्ण, प्रो. मनोज कुमार, समाजसेवी रंगीश ठाकुर, समाजसेवी रविनंदन, ब्रजभूषण शर्मा एवं प्रेमभूषण ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया। डॉ. पंकज, संस्थापक सचिव प्रमोद कुमार ‘आजाद’ कोषाध्यक्ष निशा कुमारी एवं सेवादल के संयोजक पंकज कुमार ने अंगवस्त्र से अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर संस्कृति मोशन के कलाकार आस्था गुप्ता, मुस्कान जायसवाल, वैष्णवी एवं अनिशा ने मनमोहक भाव नृत्य प्रस्तुत कर सबको मन्त्रमुग्ध कर दिया। गोपाल नयन ने मंच संचालन एवं सुनील कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play