Muzaffarpur News: गायघाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र सकरवाड़ा में शुक्रवार को पुलिस ने छापेमारी कर 21 किलोग्राम गांजा के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर बेनीबाद थाना क्षेत्र के भरतनगर निवासी महेश राय है। थानेदार जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सकरवाड़ा नूर के पास एक व्यक्ति बाइक पर भारी मात्रा में गांजा लेकर खड़ा है। पुलिस के पहुंचते ही तस्कर भागने का प्रयास किया, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। बाइक की तलाशी के दौरान गांजा का तीन बंडल बरामद हुआ। उससे थाना पर रखकर पूछताछ की जा रही है। थानेदार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play