Norway Indian Rupee Value: नॉर्वे में कितनी है रुपये की कीमत, यहां 10000 से क्या-क्या खरीद सकते हैं? – ABP News

Norway Indian Rupee Value : अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया लगातार कमजोर होता जा रहा है. हाल ही में 4 मई 2026 को रुपया 39 पैसे गिरकर 95.23 प्रति डॉलर के अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया. इस गिरावट के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं. जैसे पश्चिम एशिया में तनाव, वैश्विक बाजारों में अस्थिरता, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और महंगाई की आशंका, इसके साथ ही विदेशी निवेशकों के पैसा निकालने (capital outflow) की वजह से भी रुपये पर दबाव बढ़ा है. वहीं जब किसी देश की मुद्रा कमजोर होती है, तो विदेश यात्रा और वहां रहना महंगा हो जाता है. यही कारण है कि लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि अगर हम भारत से बाहर जाएं, तो हमारे पैसे की वहां क्या कीमत होगी. तो आइए जानते हैं कि नॉर्वे में रुपये की कीमत कितनी है और यहां 10000 से क्या-क्या खरीद सकते हैं?
 
नॉर्वे में भारतीय रुपये की कीमत कितनी है?
नॉर्वे एक बहुत विकसित और महंगा देश माना जाता है. यहां की आधिकारिक मुद्रा नॉर्वेजियन क्रोन (NOK) है. विनिमय दर के अनुसार, 1 भारतीय रुपया लगभग 0.097 से 0.10 नॉर्वेजियन क्रोन के बराबर होता है. भारतीय मुद्रा की कीमत वहां काफी कम हो जाती है. ऐसे में अगर आप 10,000 रुपये को नॉर्वेजियन क्रोन में बदलें, तो यह लगभग 970 से 990 क्रोन के आसपास ही बनते हैं. भारत में जो 10,000 रुपये एक अच्छी रकम मानी जाती है, वह नॉर्वे में जाकर 1,000 क्रोन से भी कम रह जाती है और वहां की महंगाई की वजह से इस पैसे से सीमित खर्च ही पूरे किए जा सकते हैं. 
नॉर्वे इतना महंगा क्यों है?
नॉर्वे दुनिया के सबसे महंगे देशों में गिना जाता है. इसकी कई वजहें हैं. यहां जीवन स्तर बहुत ऊंचा है. टैक्स दरें काफी ज्यादा हैं. इसके अलावा खाने-पीने और सेवाओं पर भारी कर लगता है. देश में खेती कम होती है, इसलिए ज्यादा सामान बाहर से आता है. ज्यादातर चीजें आयात (import) पर निर्भर हैं, खासकर तेल और गैस से जुड़ा व्यापार, इन्हीं कारणों से नॉर्वे में रोजमर्रा की जिंदगी भी महंगी हो जाती है. 
यह भी पढ़ें – Thalapathy Vijay Real Name: क्या है साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय का असली नाम, जानें किस धर्म को मानते हैं वह?
10,000 रुपये में नॉर्वे से क्या-क्या खरीद सकते हैं?
नॉर्वे एक महंगा देश है, अगर आप भारत के 10,000 रुपये लेकर नॉर्वे जाते हैं, तो वहां यह रकम बहुत सीमित खर्चों के लिए ही पर्याप्त होती है. इस पैसे से आप किसी सामान्य रेस्टोरेंट में सिर्फ 1-2 बार खाना खा सकते हैं. अगर आप खुद खाना बनाकर खर्च बचाएं तो दूध, ब्रेड, अंडे जैसी जरूरी ग्रोसरी लेकर लगभग 1-2 हफ्ते तक का साधारण राशन खरीदा जा सकता है. वहीं पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए ओस्लो जैसे शहर में यह रकम करीब 1-2 महीने के पास के लिए इस्तेमाल हो सकती है,. इसके आलावा शॉपिंग में इससे आप एक स्वेटर या कुछ छोटे स्मृति चिन्ह खरीद सकते हैं. वहीं इतने पैसों ये नॉर्वे में सिर्फ 1-2 रात के सामान्य होटल या 2-3 रात के हॉस्टलस्टे मिल सकते हैं. 
यह भी पढ़ें – Suvendu Adhikari Net Worth: बंगाल में ममता का किला हिलाने वाले शुभेंदु अधिकारी के पास न सोना न गाड़ी, जानें कितनी संपत्ति के हैं मालिक
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News