Stock Market Fall: US-ईरान में फिर बढ़ी तनातनी… सहमा शेयर बाजार, खुलते ही फिसला – AajTak

शेयर बाजार (Share Market) में मंगलवार को गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स खुलने के साथ ही 500 अंकों का गोता लगा गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स भी गिरावट के साथ लाल निशान पर ओपन हुआ. इससे पहले बीते कारोबारी दिन सोमवार को दोनों इंडेक्स शुरुआत से अंत तक तेज रफ्तार से भागते हुए नजर आए थे, लेकिन अमेरिका और ईरान के बीच फिर से बढ़ी तनातनी ने इनकी चाल बदल दी. दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में अचानक आए उछाल ने शेयर मार्केट पर दबाव बढ़ाया है. 
सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी पर ब्रेक
बीते कारोबारी दिन सोमवार को देश के पांच राज्यों में चुनावी नतीजे घोषित होने वाले दिन सेंसेक्स-निफ्टी रॉकेट की रफ्तार से भागते हुए नजर आए थे, लेकिन मंगलवार को BSE Sensex अपने पिछले बंद 77,269 की तुलना में गिरावट के साथ 77,103 के लेवल पर ओपन हुआ और फिर कुछ ही मिनटों में ये फिसलकर 76,745 तक गिर गया. 
सेंसेक्स की तरह ही NSE Nifty ने भी अपने पिछले बंद 24,119 की तुलना में फिसलकर 24,052 पर कारोबार की शुरुआत की और अचानक ये भी 23,000 के आंकड़े के नीचे आ गया. खबर लिखे जाने तक 50 शेयरों वाला निफ्टी इंडेक्स 23,949 पर ट्रेड कर रहा था. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News