—विज्ञापन—
Ank Jyotish: अंक ज्योतिष के अनुसार, थलपति विजय और तृषा के मूलांक में उनके गहरे रिश्ते का राज छिपा हुआ है, जिसकी वजह से उम्र के इस पड़ाव में दोनों आ मिले हैं. आइए जानते हैं.
अंक ज्योतिष शास्त्र के जरिए आप व्यक्ति के बारे में कई चीजें बता सकते हैं. आपको मूलांक के जरिए भविष्य और कपल्स के बीच की कम्पैटिबिलिटी के बारे में पता चल सकता है. आइए जानते हैं. (Credit- Pinterest)
तृषा का जन्म 4 मई को हुआ. इसे देखते हुए उनका मूलांक 4 हुआ. यह राहु का अंक होता है, जो जीवन में आपको बड़ी सफलता देता है. हालांकि, कई बार इन लोगों को दुनिया समझने में गलती करती है. (Credit- Pinterest)
थलपति विजय का जन्म 22 जून को हुआ. इस हिसाब से इनका मूलांक भी 4 ही हुआ. इन पर राहु का विशेष प्रभाव है. इसीलिए इन्हें फिल्मी करियर में सफलता मिली. साथ में राजनीति में भी झंडे गाढ़ दिए और पहली बार में ही मुख्यमंत्री बन गए. (Credit- Pinterest)
तृषा और विजय का एक ही नंबर है- मूलांक 4, जिसकी वजह से दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखी जाती है. मूलांक 4 स्थिरता, मेहनत, ईमानदारी और लंबे समय तक चलने वाले रिश्तों का प्रतीक माना जाता है. यह संख्या रिश्तों में विश्वास और मजबूती लाती है. (Credit- Pinterest)
इनका एक सा मूलांक नंबर ही विजय और तृषा के रिश्ते की नींव है. इन दोनों का स्वभाव और सोंच काफी मिलती-जुलती है. इसीलिए उम्र के इस पड़ाव में आकर दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ. हालांकि, आज तक दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कोई कन्फर्मेशन नहीं दिया है. लेकिन हर कोई इनके रोमांटिक रिश्ते को लेकर खूब बातें करता है. (Credit- Pinterest)
विजय तृषा से करीब 9 साल बड़े हैं. जब वे पहली बार फिल्मों में साथ आए, तब यह उम्र का फासला काफी था. लेकिन न्यूमरोलॉजी कहती है कि जब दो लोगों का मूलांक मैच करता है, तो उम्र का अंतर कोई बाधा नहीं बनता. (Credit- Pinterest)
दोनों ने घिल्ली जैसी फिल्मों में साथ काम किया. स्क्रीन पर उनकी जोड़ी इतनी अच्छी लगी कि लोग असली जिंदगी में भी उनका रिश्ता सोचने लगे। सालों बाद लियो में फिर साथ आए. इस बार भी पुरानी chemistry वापस लौट आई. कई लोग कहते हैं कि उन्हें आधी उम्र में सच्चा soulmate मिला. (Credit- Pinterest)
मूलांक 4 वाले लोग अपने रिश्तों में बहुत वफादार होते हैं. वे जल्दी किसी से जुड़ते नहीं, लेकिन एक बार जुड़ जाएं तो पूरा जीवन साथ निभाते हैं. विजय और तृषा दोनों ही अपने काम में मेहनती और फोकस्ड रहे हैं. शायद यही वजह है कि उनका कनेक्शन समय के साथ और मजबूत होता गया. (Credit- Pinterest)
यह लेख ज्योतिष और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. News 24 इसकी पुष्टि नहीं करता. (Credit- Pinterest)
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने India.com में सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत Pocket FM में फ्रीलांसिंग और Zee News Digital में इंटर्नशिप से हुई. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in