Orai News: हिंदी चैंपियनशिप परीक्षा में विद्यार्थियों ने उत्साह से किया प्रतिभाग – Hindustan

Orai News: जालौन। संवाददाता एनएसटी स्कूल में हिंदी चैंपियनशिप-2026 परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के साथ सामान्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्नों का भी अभ्यास कराया गया।एनएसटी स्कूल में आयोजित हिंदी चैंपियनशिप-2026 परीक्षा को दो वर्गों में आयोजित किया गया। प्रथम वर्ग में कक्षा एक और दो एवं द्वितीय वर्ग में कक्षा तीन से पांच तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र हल करने के साथ ओएमआर शीट पर निर्धारित तरीके से उत्तर अंकित किए। विद्यालय प्रबंधन की ओर से दोनों वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन-तीन विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।
निदेशक जसवंत सिंह ने बताया कि हिंदी चैंपियनशिप परीक्षा में विद्यार्थियों की कक्षा के पाठ्यक्रम से जुड़े प्रश्नों के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुरूप प्रश्न शामिल किए गए। बच्चों को कम उम्र से ही प्रश्नों को समझकर निर्धारित समय में हल करने का अभ्यास कराया गया। परीक्षा के दौरान ओएमआर शीट भरने की प्रक्रिया से भी विद्यार्थियों को परिचित कराया गया, ताकि आगे चलकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। प्रबंधक बीएस तोमर ने पढ़ाई के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेना बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों को छोटी कक्षाओं से ही विभिन्न प्रकार की परीक्षाओं और प्रश्नपत्रों के अभ्यास का अवसर मिलने से उनमें परीक्षा के प्रति झिझक कम होती है और आत्मविश्वास बढ़ता है। विद्यार्थियों को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित रखने के बजाय उन्हें आगे की चुनौतियों के लिए तैयार करना भी विद्यालय की जिम्मेदारी है। प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रारूप से परिचित होने पर बच्चों में समय प्रबंधन, एकाग्रता और सही उत्तर चुनने की क्षमता विकसित होती है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News