—विज्ञापन—
Pakistan vs Bangladesh, Asia Cup 2025 Live Score in Hindi: एशिया कप 2025 के सुपर 4 राउंड में पाकिस्तान की भिड़ंत आज बांग्लादेश के साथ होनी है. दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला होगा. इस मैच में हार का मुंह देखने वाली टीम को बोरिया-बिस्तर पैक करके स्वदेश की फ्लाइट पकड़नी होगी. वहीं, जीत के साथ ही फाइनल का टिकट मिल जाएगा. पाकिस्तान ने आखिरी मैच में श्रीलंका को धूल चटाई थी, जबकि बांग्लादेश भारत के हाथों हारकर आया है.
पाकिस्तान के लिहाज से अच्छी बात यह है कि टीम के मुख्य तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी रंग में लौट चुके हैं. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 28 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए थे. वहीं, हैरिस रऊफ भी अच्छी लय में दिखाई दिए हैं. हुसैन तलत आखिरी मुकाबले में टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हुए थे और उन्होंने एक ही ओवर में 2 विकेट निकाले थे.
वहीं, बांग्लादेश टीम इंडिया के खिलाफ अपने नियमित कप्तान लिटस दास के बिना मैदान पर उतरी थी. लिटन का पाकिस्तान के खिलाफ भी खेलना काफी मुश्किल नजर आ रहा है. जेकर अली की अगुवाई में भारत के खिलाफ टीम का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया था. हालांकि, बांग्लादेश के गेंदबाजों ने आखिरी ओवरों में बढ़िया गेंदबाजी की थी.
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in