Palamu News: छतरपुर, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य हलवाई समाज के तत्वावधान में छतरपुर सिटी के डाकबंगला रोड में स्थित कोयल कम्युनिटी हॉल में श्री बाबा गणिनाथ गोविंद महाराज पूजा महोत्सव भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। महोत्सव में 1200 से अधिक लोगों ने सहभागिता की। महिलाओं की संख्या पुरुषों की तुलना में करीब दोगुनी रही। शुक्रवार को शाम तक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छतरपुर अनुमंडल के विभिन्न गांवों के अलावा लातेहार, गढ़वा, लेस्लीगंज, औरंगाबाद, अंबा, डुमरिया, दंगवार, जपला, नावा बाजार, नौडीहा बाजार, सरईडीह और हरिहरगंज समेत करीब 45 गांवों से समाज के लोग शामिल हुए। पूजा समिति के अध्यक्ष पंचम कुमार ने स्वागत भाषण में महोत्सव के उद्देश्य और समाज के अभ्युदय पर प्रकाश डाला।
उन्होंने शिक्षा, सामाजिक एकजुटता, आर्थिक एवं सामाजिक मजबूती, युवाओं को हुनरमंद बनाने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति सभी की सहभागिता, सहयोग और सकारात्मक सोच से संभव है। छतरपुर नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता चुनमुन ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने समाज के लोगों की बड़ी सहभागिता और आयोजन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए पूजा समिति को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। समिति ने सभी संरक्षकों, पदाधिकारियों, सदस्यों, सहयोगकर्ताओं, अतिथियों, अभिभावकों, महिलाओं, युवाओं, बच्चों और दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं के प्रति आभार जताया। समिति ने कहा कि बाबा गणिनाथ गोविंद महाराज की पूजा के साथ शिक्षा, संस्कार, सेवा, सहयोग और सामाजिक एकजुटता का संदेश आगे बढ़ाना आयोजन का उद्देश्य है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play