हरियाणा के पानीपत में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विवाहित महिला ने अपने पूर्व प्रेमी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का कहना है कि पुराने रिश्ते और सोशल मीडिया के दौर ने उसकी जिंदगी को मुश्किल में डाल दिया. आरोप है कि आरोपी ने पुराने अश्लील वीडियो और तस्वीरों के जरिए उसे सालों तक ब्लैकमेल किया और मानसिक व शारीरिक शोषण करता रहा.
पीड़िता के अनुसार, शादी से पहले उसकी पहचान जुलाना निवासी आशीष से थी. शादी के बाद उसने अपनी नई जिंदगी शुरू की, लेकिन तभी आशीष ने उसके पुराने निजी वीडियो और तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. महिला का आरोप है कि वह इस डर के कारण लंबे समय तक चुप रही और अपने परिवार को बचाने की कोशिश करती रही.
Haryana News: राव इंद्रजीत सिंह के फैसले पर बवाल, मेयर बीमार बताकर टला चुनाव, अगले ही दिन सफाई अभियान में दिखीं
महिला ने शिकायत में बताया कि आरोपी उसे लगातार धमकाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा. इतना ही नहीं, वह उस पर सोशल मीडिया के लिए रील बनाने और अपने पति को छोड़कर उससे शादी करने का दबाव भी डालता था. महिला का कहना है कि वह मजबूरी में सब सहती रही, क्योंकि उसे अपने घर टूटने का डर था.
इस पूरे मामले का असर महिला के वैवाहिक जीवन पर भी पड़ा. उसका पति, जो ट्रक ड्राइवर है और अक्सर घर से बाहर रहता है, जब इस मामले के बारे में जान पाया तो दोनों के बीच तनाव बढ़ गया. महिला का कहना है कि अब उसका पति उस पर भरोसा नहीं कर पा रहा और तलाक की बात कर रहा है. इससे परिवार पूरी तरह टूटने की कगार पर पहुंच गया है.
मामला तब और गंभीर हो गया जब 18 अप्रैल की रात करीब 12:30 बजे आरोपी अपने साथियों के साथ महिला के घर पहुंच गया. आरोप है कि उन्होंने दरवाजा तोड़कर घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और करीब 3 हजार रुपए भी छीन लिए. महिला ने बताया कि उस समय वह अपने दो बच्चों के साथ घर पर अकेली थी.
पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने उसे धमकी दी कि वह अपने पति को तलाक देकर आशीष के साथ रहे, नहीं तो उसे और उसके बच्चों को जान से मार दिया जाएगा. महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले. जाते-जाते उन्होंने उसके पति को भी जान से मारने की धमकी दी.
पानीपत: 7 साल से लिव-इन में रह रहे युवक ने महिला की नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, FIR दर्ज
डरी हुई महिला ने इसके बाद थाना किला पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और महिला द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की बारीकी से जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि सबूत जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.