Panipat Crime News: महिला ने बताया कि वह रिफाइनरी रोड स्थित जंगल में लकड़ी लेने गई थी, जहां उसे एक महिला यूट्यूबर किरण मिली. किरण ने उसे गंदे काम करने का आरोप लगाते हुए तीन अन्य युवकों (यूट्यूबर्स) के साथ संबंध बनाने के लिए कहा. जब महिला ने इनकार किया तो चारों ने उसे गाड़ी में डालकर जंगल में ले गए.
Trending Photos
Panipat Crime News: पानीपत में एक महिला के साथ हुई किडनैपिंग और गैंगरेप की घटना ने सभी को झकझोर दिया है. एक महिला समेत चार यूट्यूबर्स ने अपराध को अंजाम दिया. महिला ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि कैसे उसे जबरदस्ती गाड़ी में डालकर जंगल में ले जाया गया और वहां उसके साथ बलात्कार किया गया.
महिला ने बताया कि वह रिफाइनरी रोड स्थित जंगल में लकड़ी लेने गई थी, जहां उसे एक महिला यूट्यूबर किरण मिली. किरण ने उसे गंदे काम करने का आरोप लगाते हुए तीन अन्य युवकों (यूट्यूबर्स) के साथ संबंध बनाने के लिए कहा. जब महिला ने इनकार किया तो चारों ने उसे गाड़ी में डालकर जंगल में ले गए. जंगल में तीनों युवकों ने बारी-बारी से महिला का बलात्कार किया. महिला ने विरोध किया, लेकिन उसे पीटने के साथ ही धमकाया गया. इस दौरान खुद को पत्रकार बताने वाली महिला किरण हाथ में डंडा लेकर पहरा दे रही थी.
गैंगरेप के बाद, आरोपियों ने महिला को धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस घटना के बारे में बताया तो वे उसका अश्लील वीडियो वायरल कर देंगे. इस तरह की मारने की धमकी भी दी गई. इसके बाद महिला ने सदर थाना पुलिस से संपर्क किया और अपनी आपबीती बताई. उसने SP से मिलकर लिखित शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया.
महिला ने सदर थाना पुलिस को एक शिकायत दी और बताया कि 3 दिन पहले वह रिफाइनरी रोड पर लकड़ी लेने गई थी. वहां उसे किरण नाम की एक महिला मिली, जो खुद को पत्रकार बता रहा थी. उसके साथ तीन युवक भी थे, जिन्होंने अपने नाम अमन, अश्वनी और मास्टर संदीप बताए. चारों करनाल के असंध RTO से रजिस्टर्ड एक गाड़ी में सवार थे.
ये भी पढ़ें: काम नहीं करने पर स्कूल में बच्चे को बांधकर खिड़की से उल्टा लटकाया, Video बनाकर पीटा
महिला ने आरोप लगाया कि किरण ने कहा कि यहां गंदे काम करती हो और उसे उन तीनों लड़कों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया. जब उसने मना किया तो चारों ने उसे जबरदस्ती अपनी गाड़ी में डाल लिया और चारों उसे जंगल ले गए. वहां उसके साथ बारी-बारी से रेप किया. उसने मना किया तो आरोपियों ने उसे पीटा. किरण गाड़ी से कुछ दूरी पर खड़ी होकर पेहरा दे रही थी.
पीड़िता ने बताया कि गैंगरेप के बाद किरण ने उसे धमकी दी कि उसने उसकी वीडियो बना ली है. अगर वह इस बारे में किसी को बताा तो वे उसकी वीडियो मीडिया में चलाकर उसे बदनाम कर देंगे. इसके अलावा, तीनों लड़कों ने भी उसे जान से मारने की धमकी दी. इसी बीच, वहां कुछ अन्य महिलाएं लकड़ी लेने आईं. उन्हें देखकर चारों आरोपी अपनी गाड़ी में सवार होकर भाग गए. महिला ने अपनी आपबीती उन महिलाओं को बताई.
सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलजीत ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है.
हरियाणा की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Haryana News in Hindi और पाएं Haryana latest news in hindi हर पल की जानकारी । हरियाणा की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.