Pilibhit News: श्रमिकों को तलाशने का झंझट खत्म, केन हार्वेस्टर से गन्ने की होगी कटाई – Hindustan

Pilibhit News:

पीलीभीत। सहकारी गन्ना विकास समिति में केन हार्वेस्टर के उपयोग विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें केन हार्वेस्टर के इस्तेमाल के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। ये हार्वेस्टर ट्रेंच विधि से बुवाई वाले खेतों में उपयोग किया जाएगा। इन किसानों का अलग से गन्ना कैलेंडर तैयार किया जाएगा। चेयरमैन दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता में केन हार्वेस्टर प्रयोग कार्यशाला संपन्न हुई। गन्ना खेती में श्रमिकों की कमी एवं बढ़ती कृषि लागत को देखते हुए सहकारी गन्ना विकास समिति में सेल्फ प्रोपेल्ड कैन हार्वेस्टर (स्वचालित गन्ना कटाई मशीन) के उपयोग के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया। कार्यशाला में बताया गया कि केन हार्वेस्टर की खरीद गन्ना विकास परिषद करेगी। डीसीओ खुशीराम भार्गव ने बताया कि गन्ना विकास परिषद, पीलीभीत द्वारा मशीन खरीदी जा रही है, जिसका रखरखाव एलएच चीनी मिल द्वारा किया जाएगा। मशीन से एक पेराई सत्र में लगभग 450 एकड़ गन्ने की कटाई का लक्ष्य है। ट्रैंच विधि से बुवाई करने वाले गन्ना किसानों को अलग से कैलेंडरिंग की जाएगी, जिससे पर्ची की किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं रहेगी। गन्ना कटने के तत्काल बाद चीनी मिल को आपूर्ति हो सकेगी। उन्होंने बताया कि केन हार्वेस्टर से गन्ना कटाई के बाद कटौती पर प्रबंध समिति निर्णय लेगी। कार्यशाला में मशीन की कार्यक्षमता, कटाई दर एवं संभावित गन्ना हानि पर चर्चा की गई। किसानों को मशीन के सुचारु संचालन के लिए चार फीट की कतार-दूरी एवं ट्रेंच विधि से गन्ना बुवाई करने के लिए प्रेरित किया गया। इस परी अधिकांश किसानों ने मशीन के उपयोग के प्रति सहमति व्यक्त की। चेयरमैन दिग्विजय सिंह ने बताया कि केन हार्वेस्टर के आने से गन्ना किसानों को मजदूरों की समस्या से निजात मिलेगी और समय की बचत होंगी। ट्रेंच बिधि से बुवाई करने से किसानों की पैदावार मे बढ़ोत्तरी होगी l इस मोके पर एससीडीआई रामभद्र द्विवेदी, एलएच चीनी मिल के उपमहाप्रबंधक (गन्ना) एसएस चौहान, बरखेड़ा चीनी मिल के उपमहाप्रबंधक (गन्ना) संजीव राठी, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक पूरनपुर, बीसलपुर, सचिव पीलीभीत प्रदीप अग्निहोत्री समेत प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।

{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें  |  कॉइन जीतें  |  ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News