PM Japan Visit: भारत-जापान संबंधों में नई रफ्तार, जापन के बाद PM मोदी चीन को रवाना – Living India News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जापान दौरे ने दोनों देशों के रिश्तों में नई मजबूती लाई है. इस दौरे में दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जापान दौरे ने दोनों देशों के रिश्तों में नई मजबूती लाई है. इस दौरे में दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग को लेकर ऐतिहासिक घोषणाएं हुईं. पीएम मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा इंडिया-जापान इकोनॉमिक फोरम में शामिल हुए, जहां दोनों ने आर्थिक सहयोग को और बढ़ाने का साझा विजन रखा. इसके अलावा दोनों पीएम ने बुलेट ट्रेन से टोक्यो से सेंदाई तक की यात्रा की, इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्ट्री का दौरा किया और सेमीकंडक्टर प्लांट का दौरा किया. इन सब के बाद प्रधानमंत्री मोदी चीन के लिए रवाना हो गए.
PM China Visit: SCO बैठक में शामिल होने चीन रवाना हुए पीएम मोदी-
पीएम मोदी के जापान दौरे समाप्त कर शनिवार को ही चीन की यात्रा पर रवाना हो गए है. जहां वे एससीओ के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. चीन में पीएम मोदी की चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ भी बैठकें करेंगे.
दोनों नेता शिंकानसेन बुलेट ट्रेन यात्रा में साथ रहे-
इशिबा ने पीएम मोदी का औपचारिक स्वागत किया. दोनों नेताओं के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई और जापानी प्रधानमंत्री ने मोदी के सम्मान में में डिनर का आयोजन भी किया. शनिवार को दोनों नेता शिंकानसेन बुलेट ट्रेन से टोक्यो से सेंदाई तक की यात्रा पर साथ रहे. इस दौरान उन्होंने एक साथ भोजन किया और टोक्यो इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्ट्री का दौरा भी किया. इस तरह दो दिनों के अधिकांश समय दोनों नेता एक साथ नजर आए.
पीएम मोदी ने सेमीकंडक्टर प्लांट का दौरा किया- 
पीएम मोदी ने सेनडाई में सेमीकंडक्टर प्लांट का दौरा कर तस्वीरों के साथ पीएम मोदी ने लिखा कि ‘प्रधानमंत्री इशिबा और मैंने टोक्यो इलेक्ट्रॉन फैक्ट्री का दौरा किया. हम प्रशिक्षण कक्ष और उत्पादन नवाचार प्रयोगशाला गए और कंपनी के शीर्ष अधिकारियों से बातचीत की. सेमीकंडक्टर क्षेत्र भारत-जापान सहयोग का एक प्रमुख क्षेत्र है. पिछले कुछ वर्षों में, भारत ने इस क्षेत्र में काफी प्रगति की है. हम आने वाले समय में भी इस गति को जारी रखना चाहते हैं.
सेमीकंडक्टर क्षेत्र की अग्रणी जापानी कंपनी, टीईएल (टोक्यो इलेक्ट्रॉन फैक्ट्री) मियागी, भारत के साथ सहयोग की योजना बना रही है. पीएम मोदी को वैश्विक सेमीकंडक्टर मूल्य श्रृंखला में टीईएल की भूमिका, इसकी उन्नत विनिर्माण क्षमताओं और भारत के साथ इसके चल रहे नियोजित सहयोग के बारे में जानकारी दी गई. विदेश मंत्रालय (एमईए) ने एक बयान में कहा कि इस यात्रा से नेताओं को सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला, निर्माण और परीक्षण के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए दोनों देशों के बीच मौजूद अवसरों की व्यावहारिक समझ मिली.
प्रधानमंत्री मोदी ने 16 राज्यपालों के साथ बैठक की-
बुलेट ट्रेन से सेंडाई रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को टोक्यो में 16 जापानी प्रान्तों के राज्यपालों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के तहत राज्य-प्रान्त सहयोग को मज़बूत करने का आह्वान किया. इस दौरान चर्चा में प्रौद्योगिकी, नवाचार, निवेश, कौशल, स्टार्ट-अप और लघु एवं मध्यम उद्यमों के क्षेत्र में भारतीय राज्यों और जापानी प्रान्तों के बीच बढ़ती साझेदारी को और गहरा करने के तरीकों पर ध्यान केंद्रित किया गया.
खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live
 

 
Your email address will not be published. Required fields are marked *







Living India News is 24×7 satellite News channel with deep focus on the North Indian states of Punjab, Haryana, Himachal Pradesh, Jammu Kashmir & Delhi. The channel has its head office in Chandigarh, India.
Contact us: info@livingindianews.co.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News