Pratapgarh News: सपा कार्यवाहक जिलाध्यक्ष की 7 करोड़ की संपत्ति कुर्क, डीएम, एसपी के आदेश पर कुंडा पुलिस… – Newstrack

सपा कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सपा नेता कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गुलशन यादव की 7 करोड़ की संपत्ति कुर्क (Photo- Social Media)

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ के कुंडा में पूर्व मंत्री विधायक राजा भैया के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले सपा नेता कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गुलशन यादव पर बड़ा एक्शन हुआ है। सपा नेता गुलशन यादव का 1 करोड़ का मकान कुंडा कस्बे में रविवार को पुलिस ने कुर्क कर दिया है। पुलिस प्रशासन ने कुर्क करते हुए बोर्ड भी लगा दिया है।
सपा नेता गुलशन यादव की पत्नी सीमा यादव के नाम पर मकान पंजीकृत था। जिला मजिस्ट्रेट शिव सहाय अवस्थी ने सपा नेता की 7 करोड़ 15 हजार की चल अचल संपत्ति ,लग्जरी कार,कुर्क करने का आदेश दिया था। सपा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गुलशन यादव पर हत्या,जानलेवा हमला, रंगदारी जैसे 53 मुकदमे हैं।गैंगस्टर एक्ट के तहत सपा नेता पर कार्रवाई हुई है।
अपराध द्वारा करित कर अवैध संपत्ति अर्जित करने के आरोप में कुंडा कोतवाली के कबाड़िया गंज में सपा नेता गुलशन यादव की गैंगस्टर एक्ट के तहत घर को कुर्क कर लिया गया है। संग्रामगढ़ और कुंडा कोतवाल और तहसीलदार कुंडा के नेतृत्व में पहुंची टीम ने कार्रवाई से पहले मुनादी कराई। जिसके बाद बोर्ड लगाते हुए घर को सील करते हुए कुर्क कर दिया गया।
इस घर में शराब की सरकारी दुकान संचालित की जा रही थी। पुलिस के अनुसार गाटा संख्या 352 कुल रकवा 112 वर्ग मीटर निर्मित भवन को खाली करा कर कुर्क किया गया है। पुलिस जल्द गैग लीडर गुलशन के अन्य संपत्ति को भी कुर्क करने की तैयारी की है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News