Raebareli News: जयवीर सिंह ने रायबरेली में 13 विकास कार्यों का शिलान्यास, कांग्रेस पर किया निशाना | News… – Newstrack

Raebareli News: रायबरेली -यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने आज रायबरेली को कई सौगातें दी हैं। यहां ऊंचाहार के दीनशाह गौरा विकासखंड में आज कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे। उन्होंने यहां प्राचीन दुर्गा माता मंदिर प्रांगण में 13 विकास कार्यों का शिलान्यास किया। साथ ही मंत्रालय की ओर से उन्होंने मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर करोड़ों रुपये की राशि भी स्वीकृत की।
इस मौके पर आयोजित विशाल जनसभा में पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक डॉ. मनोज पांडेय, बीजेपी से सदर विधायक अदिति सिंह और पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह भी मंच पर मौजूद रहे। जनसभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि “संभल की न्यायिक रिपोर्ट चौंकाने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से जिस दिशा में लोगों का ध्यान आकर्षित किया है, वह महत्वपूर्ण है। हमें सजग रहने की आवश्यकता है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि “आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर कांग्रेस नेताओं की टिप्पणी और बिहार में प्रधानमंत्री मोदी के लिए कहे गए अपशब्द निंदनीय हैं। देश की जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी।”
प्रदेश सरकार में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का जनपद आगमन पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर राना बेनीमाधव बख्श सिंह स्मारक समिति रायबरेली के पदाधिकारियों ने माननीय कैबिनेट मंत्री जयबीर सिंह का होटल सारस में भव्य स्वागत किया। उन्होंने समिति के पदाधिकारियों से निर्माणाधीन राना बेनी माधव बक्स सिंह सभागार की प्रगति जानी। समिति के सदस्यों में कुछ समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

I’m your AI assistant. Feel free to ask me anything!

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News