Raipur News: दो पहिया चालकों सावधान! राजधानी की सड़कों पर अब बदल गया नियम, जानें कब से लागू? – Zee News

Raipur Petrol Pump Rule: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 1 सितंबर से बिना हेलमेट दोपहिया चालकों को पेट्रोल नहीं मिलेगा. पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए यह सख्त फैसला लिया है और प्रशासन भी इसमें सहयोग करेगा.
Trending Photos
Raipur Helmet Rule: राजधानी रायपुर में दोपहिया चालकों के लिए बड़ा बदलाव होने जा रहा है. 1 सितंबर से अगर आप बिना हेलमेट पेट्रोल पंप पर पहुंचेंगे तो पेट्रोल नहीं मिलेगा. पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने यह सख्त फैसला लिया है और इसकी लिखित जानकारी उपमुख्यमंत्री और कलेक्टर को भी सौंप दी है. एसोसिएशन का मानना है कि लगातार बढ़ते सड़क हादसों और जान जाने की घटनाओं को रोकने के लिए यह कदम जरूरी है.

पेट्रोल पंप एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने आपसी सहमति से तय किया है कि अब बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं बेचा जाएगा. एसोसिएशन का कहना है कि इस फैसले से लोग हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक होंगे. प्रशासन और पुलिस भी इसमें पूरा सहयोग करेंगे. अगर कोई व्यक्ति पंप पर विवाद करता है या हंगामा मचाता है तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

पहले भी लागू हुआ था नियम
यह नियम कुछ साल पहले भी लागू किया गया था, लेकिन लोगों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया. उस समय लोग हेलमेट उधार लेकर पेट्रोल डलवाते और फिर लौटा देते थे. पंप संचालकों की बिक्री पर असर पड़ने लगा और धीरे-धीरे नियम सिर्फ कागजों तक सीमित रह गया. लेकिन इस बार फर्क यह है कि पहल खुद पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने की है और उन्होंने लिखित रूप से जिम्मेदारी ली है.

Add Zee News as a Preferred Source

पूरे जिले में चलेगा अभियान
पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि यह नियम सिर्फ रायपुर शहर में नहीं, बल्कि पूरे जिले के पंपों पर लागू होगा. उन्होंने जनता से अपील की है कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें, क्योंकि सड़क हादसों में सबसे ज्यादा जानें बिना हेलमेट के जा रही हैं. एसोसिएशन को उम्मीद है कि इस सख्ती से लोग सतर्क होंगे और हादसों में कमी आएगी.
(रिपोर्टः सत्य प्रकाश/ रायपुर)
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी. आपके जिले “रायपुर” की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News