Search
First India News- Digital Desk
Date: 30-10-26 16:11
जयपुरः राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर बरकरार है. कई संभागों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर और कोटा संभाग में आज भी बारिश की संभावना है. पांच संभागों में बादल छाने के साथ मेघगर्जन और हल्की से मध्यम बारिश के आसार है.
जयपुर और भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है. पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के पूर्वी इलाकों में भी बारिश के आसार है. सीमावर्ती पश्चिमी राजस्थान में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है. बीते 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है.
31 अक्टूबर से मौसम होगा शुष्कः
जयपुर के पावटा में सर्वाधिक 40 MM बारिश दर्ज की गई. बारिश के चलते प्रदेश में अधिकतम तापमान 2 से 5 डिग्री तक लुढ़क गया है. 31 अक्टूबर से पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क होगा. 1 नवंबर से पूर्वी राजस्थान में भी बारिश का दौर थमने के आसार है. अगले एक सप्ताह तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है.
WEB LINKS
WEB LINKS
WEB LINKS
WEB LINKS
WEB LINKS
WEB LINKS