Ramayana Worldwide Box Office: दुनियाभर में रणबीर की फिल्म का धमाका, पहले दिन कमा डाले इतने करोड़! – Asianet News Hindi

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण पार्ट 1' ने रिलीज के साथ ही दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। दिवाली से पहले 5 नवंबर को सिनेमाघरों में आई नितेश तिवारी की इस फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। इसके बावजूद फिल्म ने भारत के साथ विदेशी बाजारों में भी अच्छी कमाई की है। खास बात यह है कि घरेलू कलेक्शन में हिंदी वर्जन का सबसे बड़ा योगदान रहा। वहीं, ओवरसीज मार्केट से भी फिल्म को मजबूत सपोर्ट मिला। आइए जानते हैं पहले दिन का पूरा वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस हिसाब।
ट्रेड ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक, 'रामायण' ने पहले दिन दुनियाभर में ₹127.50 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसमें भारत से ₹77.50 करोड़ और विदेशी बाजारों से ₹50 करोड़ की ग्रॉस कमाई शामिल है। फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन ₹64.85 करोड़ रहा। इस तरह मिली-जुली प्रतिक्रियाओं के बावजूद रणबीर कपूर की फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत की है।
यह भी पढ़ें : 'धुरंधर 2' तो छोड़ो, पहले दिन इन 12 फिल्मों का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई 'रामायण', देखें पूरी लिस्ट!
भारत में फिल्म ने पहले दिन 25,200 शोज के जरिए ₹64.85 करोड़ नेट कमाए। इसमें हिंदी वर्जन सबसे आगे रहा, जिसने ₹47.50 करोड़ का योगदान दिया। कन्नड़ वर्जन ने 1,197 शोज से ₹7.25 करोड़, तेलुगु ने 1,776 शोज से ₹6 करोड़, तमिल ने 992 शोज से ₹2.60 करोड़ और मलयालम ने 557 शोज से ₹1.50 करोड़ कमाए। साफ है कि फिल्म की घरेलू कमाई का सबसे बड़ा आधार हिंदी दर्शक रहे।
यह भी पढ़ें :Ramayana Part 1 Collection Day 1: पहले दिन 'रामायण' का तूफ़ान! 'धुरंधर' को पछाड़ा, जानिए कमाई
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में हैं। यश रावण, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल हनुमान की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म भारतीय महाकाव्य रामायण पर आधारित है और इसे दो भागों में बनाया जा रहा है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News