Rampur: मस्जिद और मदरसा पर बुलडोजर कार्रवाई के बाद अब दुकान की बारी? दुकनदारो ने दरबार का खटखटया दरवाजा – Zee News

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के रामपुर में 162 दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी है. हालांकि दुकानदारों ने एस फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट में एक याचिका दाखिल की है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें. 
Trending Photos
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर जोरदार बुलडोजर कार्रवई हो सकती है. यहां 165 दुकानों के खिलाफ आज (26 अगस्त) बुलडोजर कार्रवाई करके अवैध दुकानों को ध्वस्त करने की तैयारी है. इस कार्रवई से सबसे ज्यादा मुस्लिम समुदाय के लोग प्रभावित होंगे. 
दरअसल, उत्तर प्रदेश में अवैध निर्माण के खिलाफ योगी सरकार ने बुलडोजर अभियान चला रखा है. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के हाईवे-24 के किनारे 162 दुकानों को अवैध बताते हुए कार्रवाई करने की तैयारी है. रामपुर नगरपालिका ने गुजिश्ता रोज़ इन दुकानदारों को नोटिस देते हुए कहा कि रात भर के भीतर दुकान को खाली करें. 

रामपुर नगरपालिका का कहना है कि ये दुकानें अवैध हैं, क्योंकि इन दुकानों का निर्माण वैध अनुमति लिए बिना किया गया है.  साथ ही नगरपालिका का यह भी तर्क है कि सड़क सुरक्षा को देखते हुए हाईवे किनारे से इन अवैध दुकानों को हटाने का काम किया जा रहा है. वहीं, दुकानदारों का कहना है कि इस कार्रवाई से उनके रोज़गार प्रभावित होगा. साथ ही इन दुकानों से हजारों लोगों की जीविका जुड़ी हुई है. 

कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकान का मालिकाना हक साबित करने के लिए हाई कोर्ट का रुख किया है. दुकानदार नूर सबा, अदनान, आरिफ खां, गुलवेज खां, परविंदर सिंह, साजिद, संय नरूला और जावेद समेत कई अन्य दुकानदारों ने हाई  कोर्ट में याचिका दाखिल की है.
गौरतलब है कि देश भर में हाईवे किनारे छोटी दुकानों और ढ़ाबे होते हैं. अमुमन ये कम पूंजी वाले व्यवसयी होते हैं, जो अपनी और परिवार की जीविका चलाने के लिए काम करते हैं. इन कार्रवाइयों से दुकानदारों की जीवन प्रभावित हो सकता है. इससे पहले उत्तर प्रदेश और भाजपा शासित अन्य राज्यों में बुलडोजर कार्रवाई देखने को मिला है. ये कार्रवाई ज्यादातर मस्जिद या मदरसों के खिलाफ होती है, लेकिन अब दुकानों के खिलाफ भी बुलडोजर कार्रवाई हो सकती है. 
जीशान आलम Zee Media में ट्रेनी जर्नलिस्ट हैं. वह बिहार के छपरा के निवासी हैं और दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है. सियासत और मुस्लिम माइनॉरिटी से जुड़ी ख़बरें वो आ…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News