Roman Reigns को WWE Survivor Series 2026 में मिलेगा धोखा? मच सकता है बवाल, दिग्गज ने की भविष्यवाणी – News24 Hindi

Written By Pankaj Joshi
क्या रोमन रेंस को मिलेगा बड़ा धोखा? (Photo: WWE.com)
Roman Reigns: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट Survivor Series 2026 होने वाला है. इसे लेकर सभी उत्साहित हैं. वीकली एपिसोड में इसका बिल्डअप चल रहा है. बड़े मैचों का ऐलान कर दिया गया है. सबसे बड़ी बात है कि जॉन सीना और द रॉक भी शो में दिखाई देंगे. रॉक की वापसी होने वाली है. उन्होंने खुद इसका ऐलान किया. रोमन रेंस भी वॉरगेम्स मैच का हिस्सा हैं. अब एक दिग्गज का कहना है कि Survivor Series 2026 में रेंस को रॉक से धोखा मिल सकता है. उन्होंने बड़ी भविष्यवाणी कर चौंका दिया है.
Busted Open पॉडकास्ट में WWE पर्सनैलिटी मेगन मोरंट ने Survivor Series 2026 में रोमन रेंस के होने वाले वॉरगेम्स मैच के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि द रॉक भी मुकाबले का हिस्सा बन सकते हैं. मोरंट ने कहा कि मैच में दखलअंदाजी कर रोमन को रॉक धोखा दे सकते हैं. आपको बता दें कि Survivor Series 2026 में रोमन की ब्लडलाइन का मुकाबला रॉयस कीज के 946 ग्रुप से होने वाला है.
मोरंट ने कहा, “द रॉक आते हैं तो सब बदल जाता है. वो इस बार वॉरगेम्स मैच में शामिल हो सकते हैं. वो रोमन रेंस के खिलाफ हो सकते हैं. ये बहुत ही दिलचस्प चीज हो सकती है. रॉक अगर रोमन के खिलाफ जाएंगे तो पूरी ब्लडलाइन सोचेगी कि हमें क्या करना चाहिए. रॉक खुद भी ब्लडलाइन का हिस्सा हैं. ऐसा होने पर रोमन और रॉक का ड्रीम मैच आगे के लिए बिल्ड हो सकता है. इस मैच का इंतजार सभी कर रहे हैं.”
🚨 BREAKING: THE ROCK MAKES HIS RETURN TO WWE AT SURVIVOR SERIES

THE FINAL BOSS IS BACK pic.twitter.com/7iyXYilDDX
ये भी पढ़ें: WWE SmackDown रिजल्ट्स: John Cena के दुश्मन की करारी हार, CM Punk ने किया ब्लॉकबस्टर ऐलान
रोमन रेंस के लिए साल 2026 अभी तक शानदार रहा है. रेसलमेनिया 42 में उन्होंने सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी. उन्होंने साल की शुरुआत में रॉयल रंबल मैच पर कब्जा जमाया था. रेंस का टाइटल रन अभी तक बढ़िया रहा है. वो सैथ रॉलिंस, जेकब फाटू, एलए नाइट और पेंटा के खिलाफ टाइटल दांव पर लगा चुके हैं. कोई भी उन्हें हरा नहीं पाया. हाल ही ट्रिपल एच ने अगले साल फरवरी में होने वाले रॉयल रंबल का पोस्टर डाला था. उसमें चैंपियनशिप के साथ रोमन का फोटो था. इससे पता चलता है कि रंबल तक रेंस का टाइटल हारना मुश्किल है. रिपोर्ट के मुताबिक अगले साल रेसलमेनिया में अपना टाइटल गंवा सकते हैं. कहा जा रहा है कि ओबा फेमी उनके टाइटल रन का अंत कर सकते हैं. इसकी बहुत ज्यादा संभावनाएं बन रही हैं.
ये भी पढ़ें: क्या WWE रिंग में फिर आमने-सामने होंगे John Cena और The Rock? इस दिग्गज के बयान ने बढ़ाई धड़कनें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News