Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के वार्ड नंबर 4 नया बस्ती मोहल्ले में शुक्रवार को एक किशोर को सांप काटने से हालत गंभीर हो गया। मिली जानकारी के अनुसार नया बस्ती निवासी सईदुल शेख के पुत्र अरमान शेख (17) घर से कुछ दूरी पर तालाब में पटसन छुड़ाने का काम कर रहा था। इसी दौरान एक जहरीले सांप में उसके पैर में काट लिया हालांकि सांप के काटते वक्त उसे कुछ पता नहीं चला और धीरे-धीरे जब जहर शरीर में फैलता गया तो लगभग 1 घंटे तक वह तालाब में ही गिरा रहा और धीरे-धीरे डूबने लगा तभी आसपास काम कर रहे लोगों की नजर पढ़ते ही उसे आनन फानन में इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया।
जहां गंभीर स्थिति में ड्यूटी में मौजूद डॉक्टर कुमार सौरभ, डॉक्टर उदय टुडू सहित अन्य डॉक्टरों की टीम उसके इलाज में जुट गए थे। डॉक्टर ने बताया की स्थिति काफी गंभीर है फिलहाल इलाज किया जा रहा है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play