Shamli News: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर भैंसा-बुग्गी दौड़ का वीडियो वायरल – Hindustan

Shamli News: कांधला। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर भैंसा-बुग्गी दौड़ प्रतियोगिता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को कांधला क्षेत्र का बताया जा रहा है, जिसके बाद क्षेत्र में प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, वीडियो वास्तव में कहां का है और क्या प्रतियोगिता का आयोजन कांधला क्षेत्र में ही हुआ था, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। हिंदुस्तान समाचार पत्र इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहा है।वीडियो को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से जोड़कर देखा जा रहा है।
ऐसे में प्रतियोगिता के आयोजन स्थल और परिस्थितियों को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रही गतिविधियों के संबंध में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। यदि दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर वाहनों की आवाजाही के बीच भैंसा-बुग्गी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई है, तो यह यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा के लिहाज से गंभीर विषय हो सकता है। हाईवे पर तेज गति से चलने वाले वाहनों के बीच इस तरह की गतिविधि से दुर्घटना होने की आशंका भी बनी रहती है। ऐसे में वायरल वीडियो की वास्तविकता सामने आना जरूरी है। वहीं, इस मामले में कांधला थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह ने जानकारी होने से इंकार किया है। पुलिस की ओर से प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
अब सवाल यह है कि वायरल वीडियो कांधला क्षेत्र का ही है या किसी अन्य स्थान का। प्रतियोगिता कब आयोजित की गई और क्या इसके लिए संबंधित विभागों से अनुमति ली गई थी, इन बिंदुओं पर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है, जबकि पूरे मामले की वास्तविकता सामने आने का इंतजार है। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि इसकी जांच सीओ सिटी को सौंप दी गई है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News