Shamli News: चौसाना। चौसाना में मंगलवार को जवाला नाथ फिलिंग स्टेशन के पास एक युवक सड़क किनारे बेसुध अवस्था में मिला। युवक के जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका के चलते सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने युवक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। वहीं सरकारी एम्बुलेंस के करीब डेढ़ घंटे देरी से पहुंचने पर ग्रामीणों और परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग के प्रति नाराजगी जताई। मंगलवार को जवाला नाथ फिलिंग स्टेशन के पास एक युवक सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा मिला। आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत डायल 112 पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पीआरवी मौके पर पहुंची और युवक को संभालने का प्रयास किया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अक्षय पुत्र चन्दकीराम, निवासी गांव खड़लाना, थाना गंगोह, जिला सहारनपुर बताया। पुलिस का कहना है कि किसी जहरीले पदार्थ के सेवन से युवक की हालत बिगड़ी है। उसके परिजनों को सूचना दी, जो कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गए। एम्बुलेंस पहुंचने के बाद युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ऊन ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवक ने जहरीला पदार्थ क्यों खाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play