Share Market Live Updates: शेयर मार्केट 1 फरवरी शनिवार को खुला है क्योंकि आज निर्मला सीतारमण बजट पेश करने वाली हैं। पिछले कुछ महीनों से लगातार उतारचढ़ाव झेल रहा शेयर मार्केट लगातार किसी ट्रिगर का इंतजार कर रहा है। ऐसे में आज का दिन इस लिहाज से बहुत खास है कि क्या बजट में कुछ ऐसे फैसले लिए जा सकते हैं जिससे कंजम्पशन को बढ़ावा मिलेगा। दूसरी तिमाही के बाद तीसरी तिमाही में भी कंपनी के
Stock Market Live Updates: 31 जनवरी को पेश हुआ था इकोनॉमिक सर्वे
शुक्रवार को संसद में इकोनॉमिक सर्वे 2024-25 पेश किया गया। इसमें अनुमान जताया गया है कि मजबूत बुनियाद, सूझ-बूझ वाली राजकोषीय मजबूती की रूपरेखा और निजी खपत बने रहने के साथ देश की आर्थिक वृद्धि दर वित्त वर्ष 2025-26 में 6.3 प्रतिशत से 6.8 प्रतिशत रह सकती है। इकोनॉमिक सर्वे से यह संकेत मिलता है कि बजट आर्थिक वृद्धि को गति देने वाला होगा।
Stock Market Live Updates: एक दिन पहले कैसी रही थी बाजार की चाल
शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला 31 जनवरी को लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। बीएसई सेंसेक्स 740.76 अंक या 0.97 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77,500.57 पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी भी 258.90 अंक या 1.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,508.40 पर बंद हुआ। पूरे जनवरी महीने में सेंसेक्स 638.44 अंकों के नुकसान में रहा, जबकि निफ्टी में 136.4 अंकों की गिरावट आई। बीएसई स्मॉलकैप 1.83 प्रतिशत उछला, जबकि बीएसई मिडकैप 1.76 प्रतिशत मजबूत हुआ।
Stock Market Live Updates: सीतारमण का 8वां बजट
निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री के तौर पर लगातार 8वीं बार संसद में बजट पेश करेंगी। यह मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा फुल बजट है। वहीं 2014 में पहली बार नरेंद्र मोदी सरकार के अस्तित्व में आने के बाद से इस सरकार का 14वां बजट होगा। मोदी कार्यकाल में 2 बार अंतरिम बजट पेश किए गए हैं, एक साल 2019 में और दूसरा साल 2024 में।
Stock Market Live Updates: बजट के चलते शनिवार को मार्केट ओपन
शनिवार और रविवार को शेयर बाजारों में छुट्टी रहती है। लेकिन चूंकि बजट 2025 शनिवार को पेश होने जा रहा है, इसलिए शेयर बाजार शनिवार को खुले हुए हैं। आज बाजार में बाकी कारोबारी दिनों की तरह ही सामान्य तरीके से कारोबार होगा। सेंसेक्स और निफ्टी पर शेयरों को खरीदा-बेचा जा सकेगा।
Stock Market Live Updates: आज खत्म होगा बजट का इंतजार
आज 1 फरवरी को देश का केंद्रीय बजट 2025 पेश होने वाला है। दोपहर 11 बजे इसे संसद में पेश किया जाएगा। बजट के दिन शेयर बाजार पर खास नजर रहती है क्योंकि बजट के ऐलानों के हिसाब से बाजार में उतारचढ़ाव आता है। पीएसयू, डिफेंस, रेलवे स्टॉक्स पर मुख्य रूप से फोकस रहेगा।
Stock Market Live Updates
मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है।