Shefali Jariwala Death News LIVE: अस्पताल से घर आया शेफाली जरीवाला का पार्थिव शरीर, सूर्यास्त से पहले ओशिवारा के श्मशान घाट में होगा एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार – Jansatta

Shefali Jariwala Death News LIVE: शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन हो गया है, उनके निधन की खबर से हर कोई दंग है। उनके पति पराग त्यागी और अन्य लोगों से पुलिस ने जांच की। आजतक के मुताबिक उनके पति ने कहा है कि शेफाली का इलाज चल रहा था। हालांकि अभी अन्य जानकारी सामने नहीं आई है। इसके साथ ही उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल ले जाया गया है।
उनके साथी कलाकार भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि वो अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उनकी मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है। पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम को एक्ट्रेस के घर के बाहर देखा गया है और सोशल मीडिया यूजर्स इस बात से हैरान हैं कि अगर उनकी डेथ नेचुरल थी तो फॉरेंसिक टीम उनके घर पर क्यों पहुंची हैं। शेफाली के पति पराग त्यागी को तीन अन्य लोगों के साथ देर रात अस्पताल से निकलते देखा गया। इसके बाद उनकी मां, दोस्त और परिवार के अन्य लोग भी उनके घर पर पहुंचे। कार में जाते हुए उनकी मां का रो-रोकर बुरा हाल था। शेफाली के निधन पर हर एक अपडेट पढ़ने के लिए बने रहिए…
अपनी पत्नी और एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की अंतिम रस्में पूरी करते हुए उनके पति अभिनेता पराग त्यागी टूट गए। एक्टर की आंखों से आंसू आ गए।
अपनी दोस्त और ‘बिग बॉस 13’ में शेफाली के साथ नजर आईं आरती सिंह भी अपने हसबैंड दीपक और माहिरा के साथ शेफ़ाली के घर पहुंचीं। अपनी दोस्त को अंतिम विदाई देते हुए आरती इमोशनल हो गईं और रोने लगी।
शेफाली जरीवाला की मां का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि वह बेटी के निधन की खबर सुनकर टूट गई हैं। उन्हें रोते हुए देखा जा सकता है।
एक्ट्रेस की लास्ट राइट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा गया कि एक्ट्रेस को लाल जोड़े में सजाया गया। अब उनकी अंतिम यात्रा शुरू होने वाली है।
सिंगर सुनिधि चौहान भी एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का घर उनके अंतिम दर्शन करने पहुंचीं और उन्होंने वहां उनके परिवार और दोस्तों से भी मुलाकात की।
‘बिग बॉस 13’ फेम आरती सिंह अपने पति और माहिरा शर्मा के साथ शेफाली जरीवाला के घर अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं।
पराग त्यागी अपनी पत्नी एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का पार्थिव शरीर लेकर कूपर अस्पताल से घर आ गए हैं। अब उनका अंतिम संस्कार सूर्यास्त से पहले ओशिवारा के श्मशान घाट में होगा।

अपनी बेटी शेफाली जरीवाला के निधन की खबर सुन मां सुनीता जरीवाला टूट गई हैं।

आईएएनएस ने एक्स पर शेयर किया, “अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का पोस्टमार्टम पूरा हो गया है। पोस्टमार्टम के बाद शेफाली की बहन कूपर अस्पताल से बाहर आईं।” अभिनेता के कुछ और परिवार के सदस्य अस्पताल में देखे गए।
शेफाली जरीवाला के पार्थिव शरीर को घर ले जाने के लिए एम्बुलेंस कूपर अस्पताल पहुंचती हुई दिखाई दी।
शेफाली जरीवाला की मौत के बाद पराग त्यागी अपने पालतू कुत्ते को बाहर घुमाते हुए नजर आए थे, जिसके बाद कुछ लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। अब इस पर रश्मि देसाई ने रिएक्ट किया है। एक्ट्रेस ने लिखा, “सिम्बा सिर्फ एक पालतू जानवर से कहीं बढ़कर था – वह शेफाली का प्यारा बेटा था। उसके अचानक चले जाने से एक बहुत बड़ा खालीपन आ गया है, और मैं मीडिया से परिवार के दुख का सम्मान करने और इस कठिन समय में उन्हें जगह देने का आग्रह करती हूं। आइए सहानुभूति और समझ दिखाएं, सनसनीखेज नहीं।”
अभिनेत्री और शेफाली जरीवाला की करीबी दोस्त पूजा घई उनके घर पर देखी गईं। उन्होंने वहां पुलिस अधिकारियों से भी बातचीत की।
अभिनेत्री सायंतनी घोष ने इंस्टाग्राम पर शेफाली जरीवाला की एक तस्वीर साझा की और लिखा, “शांति से आराम करो शेफाली। बहुत जल्द चली गईं। जीवन बहुत अप्रत्याशित और नाजुक है। हम वास्तव में नहीं जानते कि अगले ही पल क्या होने वाला है।”
रिपोर्ट्स के मुताबिक शेफाली जरीवाला का अंतिम संस्कार आज यानी 28 जून 2025 को ओशिवारा स्थित श्मशान घाट पर होगा। सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार भी इसी श्मशान भूमि पर हुआ था।
शेफाली के अंतिम दर्शन के लिए हर कोई कूपर अस्पताल पहुंच रहा है। इसी बीच उनके एक करीबी दोस्त का बयान सामने आया है, जिसने बताया है कि शेफाली का निधन हार्ट में ब्लॉकेज के कारण हुआ। उन्हें रात करीब 11:15 बजे अस्पताल ले जाया गया था। 11:27 पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
हिंदुस्तानी भाऊ और शेफाली जरीवाला ने बिग बॉस 13 में एक दूसरे को भाई बहन मान लिया था और वो रिश्ता अब तक बरकरार रहा। आज जब शेफाली इस दुनिया में नहीं रहीं, तो भाऊ उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान उनकी आंखें नम थीं।
https://www.instagram.com/reel/DLb1mGxzukR/?igsh=MXBmbHR4Z2p5dGc3Mg%3D%3D

संगीतकार हैरी आनंद ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर शेफाली की मौत पर शोक व्यक्त किया है। हैरी आनंद ने ही ‘कांटा लगा’ में शेफाली जरीवाला को लॉन्च किया था।
पुलिस अफसर कूपर अस्पताल पहुंचे। यहां शेफाली जरीवाला का शव पोस्टमॉर्टम के लिए लाया गया है।
https://twitter.com/i/status/1938831978825957394
आशीष विद्यार्थी ने शेफाली की मौत के बाद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने शेफाली को खुशमिजाज सोल और एक अच्छी इंसान बताया है।

शेफाली जरीवाला की मौत के बाद उनके साथी कलाकार के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। हिमांशी खुराना जो उनके साथ बिग बॉस 13 में थीं, उन्होंने शेफाली के साथ एक सेल्फी शेयर की है और साथ लिखा है कि बिग बॉस जगह ही श्रापित है।

हर किसी की तरह रश्मि देसाई भी शेफाली जरीवाला के निधन की खबर पर विश्वास नहीं कर पा रही हैं। दोनों को एक साथ बिग बॉस सीजन 13 में देखा गया था। रश्मि ने शेफाली की तस्वीर शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर दुख भरा पोस्ट लिखा है।

शेफाली जरीवाला के पति और अन्य लोगों से पुलिस ने पूछताछ की है। पति ने बताया कि उनका इलाज चल रहा था। अब बताया जा रहा है कि बाकी की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मिल पाएगी।
विकास गुप्ता को शेफाली जरीवाला के घर पर देखा गया। वो सुबह ही अपनी दोस्त को श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं।
https://www.instagram.com/reel/DLbiapDIJss/?igsh=MXUxcmh6eDYybDY1bg%3D%3D

शेफाली जरीवाला के निधन की अगली सुबह उनके पति पराग त्यागी घर के बाहर बिल्डिंग में उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां करते दिए।
https://www.instagram.com/reel/DLbdOX9yCNj/?igsh=MTBtcnV4dmQxcWpnOA%3D%3D

शेफाली जरीवाला के घर के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जहां मातम पसरा हुआ है। बिल्डिंग में अंधेरा है और शेफाली के घर की लाइट ऑन है। नीचे कुछ लोग खड़े हैं और पुलिस भी नजर आ रही है।
https://www.instagram.com/reel/DLbJIngT0lZ/?igsh=MzJ3dXdsYmcwa3V0

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News