Silver Rate Today: चांदी की तेजी को लगा ब्रेक, जानिये यूपी-बिहार में कितना कम हुआ दाम – Hindustan

मुख्य बातें

Silver Rate Today: आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार को चांदी के दाम में गिरावट रही। बीते एक हफ्ते में चांदी का भाव 14000 रुपये चढ़ा है लेकिन आज इस तेजी को ब्रेक लग गया। 24 अगस्त को देश में एक किलोग्राम चांदी का रेट 2,45,735 रुपये रहा। चांदी का दाम आज 864 रुपये कम हुआ है। बीते शुक्रवार को चांदी का दाम 2.46 लाख रुपये पर बंद हुआ था। अगर आप भी चांदी के गहने खरीदने या निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो 24 अगस्त का रेट जान लीजिए।

दिल्ली के बुलियन मार्केट में एक किलोग्राम चांदी का रेट 2.45 लाख रुपये पर है। यहां चांदी का दाम 864 रुपये कम हुआ है। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम चांदी का रेट 2,450 रुपये और 100 ग्राम चांदी का भाव 24,500 रुपये रहा।

यूपी की राजधानी लखनऊ में चांदी का दाम 2,48,306 रुपये रहा। यहां आज कीमतों में सिर्फ 265 रुपये की गिरावट रही।

बिहार की राजधानी पटना में चांदी का भाव 2.46 लाख रुपये रुपये रहा। यहां आज सिल्वर 230 रुपये सस्ता हुआ है।

राजस्थान के जयपुर में चांदी का भाव 2,46,498 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यहां चांदी का दाम 101 रुपये कम हुआ है।

मुंबई में चांदी का भाव 2,45,934 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यहां भी चांदी का दाम 910 रुपये कम हुआ है।

चांदी की कीमतों में बीते एक हफ्ते में 14000 रुपये की तेजी रही लेकिन आज दाम में गिरावट आई। देश के ज्यादातर राज्यों में चांदी का दाम 200 रुपये से 800 रुपये तक कम हुआ है। आज कारोबार की शुरुआत में चांदी के भाव में तेजी रही लेकिन बाद में भाव लाल निशान में आ गया। जब डॉलर कमजोर होता है तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी समेत कीमती मेटल की मांग बढ़ती है। इसका असर कीमतों पर दिखता है।

चांदी की इंडस्ट्रियल डिमांड भी अधिक रहती है। डिमांड बढ़ने और घटने का असर कीमतों पर नजर आता है। सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक व्हीकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूसरी इंडस्ट्री में चांदी का इस्तेमाल बढ़ रहा है। ऐसे में निवेश के साथ-साथ इंडस्ट्रियल डिमांड घटने से चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

इसके अलावा अमेरिका-ईरान तनाव और नए प्रतिबंधों की आशंका से बाजार में अनिश्चितता बढ़ी है। ऐसे माहौल में निवेशक सेफ एसेट्स की ओर रुख करते हैं। वहीं, अमेरिका की महंगाई के आंकड़ों और फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर उम्मीदों पर भी चांदी की कीमतों की नजर बनी हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News