Sirsa Crime News: सिरसा में घर के पास गली में मिला व्यक्ति का शव, सिर पर लगी थी गंभीर चोट, पुलिस आरोपी की त… – Zee News

Sirsa Crime News: सिरसा के रत्ताखेड़ा गाव में एक व्यक्ति की देर रात धारदार हथियार से वार करके हत्या कर दी गई. परिजनों को सुबह 5 बजे हत्या का पता चला तो इसका सुचना तुरन्त को दी. मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जाच शुरू कर दी है.हाालांकि गांव में हत्या की वारदात के बाद दहशत का माहौल है. पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर अज्ञात हमलावर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है.
 
 

 

 

 

Trending Photos
Sirsa News: सिरसा जिले के रत्ताखेड़ा गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. गांव के ही 60 वर्षीय व्यक्ति अमीलाल की बेरहमी से हत्या कर दी गई. शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने जब उसका शव हनुमान मंदिर के पास गली में पड़ा देखा, तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. हत्या की सूचना ग्रामीणों और परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेज दिया है. फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हैरान की बात यह है कि अमीलाल एक किसान था और अपने खेत में ही खेतीबाड़ी करता था, जिसके हत्या के बाद से गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया है.

खून से लथपथ मिला शव

मृतक अमीलाल के शरीर पर तेजधार हथियार से कई वार किए गए थे, उसके सिर, पीठ और चेहरे पर गहरी चोटों के निशान भी मिले. शव उसके घर से करीब 100 मीटर दूर गली के बीचों बीच पड़ा था.

मृतक के परिवार की मांग
मृतक के बेटे का कहना है कि रात 10 बजे उसके पिता गांव में टहलने के लिए अपने घर से बाहर निकले थे काफी देर तक वापिस नहीं आए. उसके पिता की किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही कोई विवाद था. पिता पर तेजधार हथियार से हमला किया गया है जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई. फिलहाल पीड़ित बेटे ने अब इंसाफ की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है.
ग्रामीणों का कहना है कि वे देर रात करीब 12 बजे लाइब्रेरी से घर लौटे रहै थे, उस समय गली में कुछ नहीं था. आशंका है कि हत्या आधी रात के बाद की गई है. मृतक के परिजनों ने बताया कि अमीलाल रात 10 बजे के करीब घर से बाहर निकला था और वापस नहीं लौटा, ग्रामीणों ने बताया कि अमीलाल के परिवार की किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही कोई विवाद था. उसकी हत्या किसने की , क्यों की अभी यह रहस्य ही बना हुआ है.
सुबह गौशाला जाती महिलाओं ने दी सूचना
सुबह करीब पांच बजे गांव की कुछ महिलाएं गौशाला जा रही थीं, तभी उन्होंने खून से लथपथ शव देखा और उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए. 
ये भी पढें- Manisha Death Case: भिवानी और चरखी दादरी में इंटरनेट बंद करने की समय सीमा बढ़ी
एफएसएल और पुलिस टीम मौके पर पहुंची
सूचना मिलते ही ओढ़ा थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है. मृतक को घर से बुलाया गया था, कहीं पुरानी रंजिश का एंगल तो नहीं है. वही थाना प्रभारी ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और हत्यारे को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा.
इनपुट- विजय कुमार
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News