Sitamarhi News: सदर अस्पताल में अवैध वसूली का वीडियो वायरल – Hindustan

Sitamarhi News: सीतामढ़ी। सदर अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर अवैध उगाही का गंभीर मामला सामने आया है। नवजात शिशु के टीकाकरण कार्ड के बदले ₹50 की रिश्वत मांगने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। ‘हिन्दुस्तान’ इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। कार्ड जारी करने के लिए मांगे रुपये : अथरी गांव निवासी अर्चना कुमारी अपने नवजात शिशु का टीकाकरण कराने सदर अस्पताल पहुंची थीं। आरोप है कि वहां तैनात स्वास्थ्य कर्मी ने उनसे टीकाकरण कार्ड जारी करने के एवज में 50 रुपये की मांग की। पीड़िता ने पैसे देने से मना किया तो कर्मी ने कार्ड खत्म होने का बहाना बनाकर टालने का प्रयास किया।
मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने कर्मी को खुलेआम पैसे लेते हुए अपने कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो के सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुफ्त में मिलने वाली सरकारी सुविधाओं के लिए भी गरीबों से वसूली की जा रही है।
जहां टीका देने के बाद रुपये लेने का वीडियो वायरल हुआ थाऔर एएनएम निर्मला कुमारी द्वारा टीका के बदले रुपये लेने पर विभाग ने कार्रवाई की अनुशंसा की थी।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरा खेल सिविल सर्जन कार्यालय के ठीक नीचे चल रहा था। संविदा पर तैनात एएनएम की ड्यूटी क्षेत्र में होने के बावजूद उन्हें सदर अस्पताल में किसके आदेश पर तैनात किया गया, यह भी बड़ा सवाल है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News