स्कोडा ऑटो इंडिया ने 1 अक्टूबर 2026 से अपनी सभी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है, जो …और पढ़ें
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Skoda Auto India ने भारतीय बाजार में अपनी सभी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है जो 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी। वर्तमान में Skoda भारत में 6 गाड़ियां हैं- Skoda Kylaq, Skoda Slavia, Skoda Kushaq, Skoda Kosiaq, Skoda Kodiaq RS और Skoda Octavia RS। हालांकि, कीमतों में कितनी बढ़ोतरी होगी यह कार के मॉडल और वेरिएंट पर निर्भर करेगा।
Geopolitical Crisis, ग्लोबल शिपिंग की महंगी लागत और जरूरी सामानों की कमी के चलते भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही है। बढ़ती महंगाई और ऑपरेशनल खर्चों की वजह से Maruti Suzuki, Hyundai, TATA और Mahindra जैसी कंपनियों ने अपनी कारों के दाम बढ़ाए हैं।
इन सब के बीच Skoda Auto India ने भी गाड़ियों को बनाने में आने वाली लागत और ऑपरेशनल खर्चों के बढ़ने का हवाला देते हुए अपनी गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है।
Skoda Slavia भारत में ब्रांड की एक लोकप्रिय कार है और हाल ही में इसका फेसलिफ्ट मॉडल सामने आया है। कंपनी का कहना है कि पुणे स्थित प्लांट में Slavia Facelift का प्रोडक्शन शुरू हो चुका है। इसमें कुछ नए फीचर्स को शामिल किया गया है जैसे वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पीछे की सीटों पर मजास फंक्शन, 360-डिग्री कैमरा और नया 8-स्पीड टॉर्क कंवर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन।
जो भी ग्राहक Skoda की गाड़ी खरीदना चाहते हैं वो 1 अक्टूबर से पहले बुकिंग करके पुरानी कीमतों पर ही गाड़ी ले सकते हैं। 1 अक्टूबर या उसके बाद मिलने वाले नए ऑर्डर्स पर नई बढ़ी हुई एक्स-शोरूम कीमतें लागू होंगी। बढ़ोतरी की सीमा अधिकतम 20,000 रुपए तक होने की वजह से ज्यादातर वेरिएंट्स पर इसका असर बहुत ज्यादा नहीं पड़ेगा।
हालांकि, ऐसे सेगमेंट में जहां लोग कम कीमत में ज्यादा वैल्यू की तलाश में रहते हैं तो यह बदलाव गाड़ी खरीदने के कुल खर्च को थोड़ा बढ़ा देता है।
यह भी पढ़ें- Porsche Cayenne Electric भारत में हुई लॉन्च, मिलेगी 623 किमी की रेंज और 2.5 में पकड़ेगी 100 की स्पीड