रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सोमवार (29 दिसंबर 2025) को डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (DAC) ने तीनों सेनाओं के लिए 79,000 करोड़ रुपये के रक्षा सौदों को मंजूरी दी है. इसके तहत पुराने हथियारों का अपग्रेड, नए आधुनिक हथियारों की खरीद और स्वदेशी विकास होगा. सरकार ने यह फैसला भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना की युद्ध क्षमता को मजबूत करने के लिए लिया है.
भारतीय सेना के लिए आर्टिलरी रेजिमेंट के लिए लॉइटर म्यूनिशन सिस्टम, लो लेवल लाइट वेट रडार, MRSAM मिसाइलें, पिनाका मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम (MRLS) के लिए लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट गोला-बारूद और इंटीग्रेटेड ड्रोन डिटेक्शन एंड इंटरडिक्शन सिस्टम Mk-II की खरीद के लिए AoN को मंजूरी दी गई.
इंडियन एयर फोर्स के लिए, ऑटोमैटिक टेक-ऑफ लैंडिंग रिकॉर्डिंग सिस्टम, एस्ट्रा Mk-II मिसाइल, फुल मिशन सिमुलेटर और SPICE-1000 लॉन्ग रेंज गाइडेंस किट वगैरह की खरीद के लिए AoN को मंजूरी दी गई.
(ये स्टोरी अपडेट की जा रही है…)
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.