Stock Market: क्या आज थमेगी शेयर बाजार में गिरावट? 8 हफ्तों से तो मचा है कोहराम – Aaj Tak

भारतीय शेयर बाजार में बीते करीब आठ हफ्तों से गिरावट का सिलसिला देखने को मिल रहा है. बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भी दोनों इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी बुरी तरह क्रैश हो गए थे. लेकिन सोमवार को इस लंबे समय से जारी गिरावट पर ब्रेक लगने के संकेत विदेशों से मिल रहे हैं. अमेरिका से लेकर एशियाई शेयर मार्केट्स तक से पॉजिटिव सिग्नल आ रहे हैं, वहीं Gift Nifty भी Sensex-Nifty में तेजी आने का संकेत दे रहा है.   
8 हफ्तों से बाजार का मूड खराब
स्‍टॉक मार्केट बीते लंबे समय से भारी दबाव में कारोबार कर रहा है. बीता हफ्ते भी शेयर बाजार निवेशकों के लिए बुरा साबित हुआ. बाजार में दबाव का सबसे बड़ा कारण विदेशी फंडों की बिकवाली लगातार जारी रहना है. इसके साथ कच्‍चे तेल के दाम में उथल-पुथल ने मार्केट के सेंटीमेंट को हिलाने का काम किया है. 25 सालों में ऐसा पहली बार है, जबकि भारतीय शेयर बाजार लगातार 8 हफ्ते तक गिरा है. आठ सप्ताह के दौरान NSE Nifty करीब 9 फीसदी टूट चुका है. 
बीते शुक्रवार को बिखरा था शेयर बाजार 
पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन की बात करें, तो सेंसेक्स-निफ्टी बड़ी गिरावट लेकर बंद हुए थे और निवेशकों को तगड़ा नुकसान उठाना पड़ा था. BSE Sensex 570.59 अंक की गिरावट लेकर 71,909.70 के लेवल पर बंद हुआ था. तो वहीं दूसरी ओर NSE Nifty दिनभर टूटकर कारोबार करते हुए अंत में 198.50 अंक की गिरावट लेकर 22,421.95 पर क्लोज हुआ था. 
आज कैसे संकेत मिल रहे? 
अब बात करते हैं कि क्या सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भी शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा या फिर इसपर ब्रेक लगेगा. तो बता दें कि अमेरिका बाजार बीते सप्ताह तेजी लेकर बंद हुए थे. वहीं सोमवार को एशियाई बाजारों से भारत के लिए पॉजिटिव सिग्नल मिल रहे हैं, क्योंकि ज्यादातर Asian Markets ग्रीन जोन में कारोबार कर रहे हैं. Japan Nikkei 1800 अंक, तो South Korea KOSPI, CAC, FSE-100 भी बढ़त के साथ ग्रीन जोन में कारोबार कर रहे हैं. 
बात गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) की करें, जो सेंसेक्स-निफ्टी के लिए प्रमुख संकेतक माना जाता है, तो ये तेज उछाल के साथ कारोबार करता हुआ दिखाई दिया. खबर लिखे जाने तक ये 114 अंक चढ़कर 22,604 पर ट्रेड कर रहा था. 
 इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भी गिरावट आई है. हालांकि, ये 100 डॉलर के पार बनी हुई हैं. खबर लिखे जाने तक Brent Crude Price करीब 1 फीसदी फिसलकर 101 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था
(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News