Stock Market Crash: ये क्या? अचानक शेयर बाजार में फिर भूचाल… बिखर गए ये 10 शेयर – Aaj Tak

शेयर बाजार (Stock Market) में एक बार फिर भूचाल आया है. तीन दिन से जारी तेजी के बाद सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स-निफ्टी ने धीमी शुरुआत की, लेकिन अचानक ही बाजार में बड़ी गिरावट आ गई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) 780 अंकों का गोता लगा गया और 80,000 के आंकड़े के नीचे लुढ़क गया, तो दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) भी 225 अंक तक फिसल गया. इस बीच बीएसई के 30 में से 29 शेयर लाल निशान में पहुंच गए. 
बढ़त के साथ खुला, फिर धड़ाम हुआ सेंसेक्स
बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 80,234.08 की तुलना में शुक्रवार को मामूली बढ़त लेकर 80,281.64 के लेवल पर ओपन हुआ था. कुछ देर तक धीमी रफ्तार से चलते-चलते अचानक ये फिसल गया और खबर लिखे जाने तक 780 अंकों की बड़ी गिरावट लेकर 79,420.47 के लेवल पर कारोबार करता हुआ नजर आया. 
BSE Sensex की तरह ही एनएसई का निफ्टी इंडेक्स भी फिसल गया. Nifty ने अपने पिछले बंद 24,274.90 की तुलना में फ्लैट शुरुआत की और कुछ देर इसी सुस्ती के साथ कारोबार करने के बाद इसमें भी बड़ी गिरावट आ गई और ये इंडेक्स 225 अंक तक फिसलकर 24,037 के लेवल तक आ गया. 
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News