UP Uttarakhand News LIVE updates : सीएम योगी आज चित्रकूट और बांदा दौरे पर हैं. मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है. मुस्लिम पक्ष की कई याचिकाए SC में सुनवाई के लिए लिस्ट हुई हैं. संभल हिंसा के बाद स्कूल खुल गए हैं, लेकिन छात्र स्कूल नहीं गए. स्कूलों में सन्नाटा पसरा रहा.
Trending Photos
UP Uttarakhand News LIVE updates : सीएम योगी आज चित्रकूट और बांदा दौरे पर हैं. मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है. मुस्लिम पक्ष की कई याचिकाए SC में सुनवाई के लिए लिस्ट हुई हैं. संभल में अगले 48 घंटे तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी. उधर, संभल हिंसा के बाद स्कूल खुल गए हैं, लेकिन छात्र स्कूल नहीं गए. स्कूलों में सन्नाटा पसरा रहा.
उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ. zeeupuk वेबसाइट पर प्रदेश की हर खबरों का अपडेट मिलता रहता है. लखनऊ, आगरा, कानपुर, मिर्जापुर, गाजीपुर, प्रयागराज, वाराणसी से लेकर तमाम शहरों का पल-पल अपडेट यहां है. उत्तर प्रदेश (UP News) और उत्तराखंड (Uttarakhand News) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों का अपडेट सबसे पहले यहां जी यूपी-उत्तराखंड पर पर मिलेगा.
UP UK News LIVE: बांदा पहुंचे सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बांदा मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण किया. प्रतिमा अनावरण के बाद मुख्यमंत्री तत्काल महुवा गांव के लिए कार से रवाना हो गये. सीएम योगी महुवा गांव मे तेलंगाना के संगठन मंत्री चंद्रशेखर की माता जी के त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल होंगे. कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सीएम हेलीकॉप्टर से चित्रकूट के लिए निकलेंगे.
UP News LIVE: बेखौफ दबंगों ने प्रधान पति को मारी गोली
रायबरेली में बेखौफ दबंगों ने घर में घुसकर प्रधान पति को गोली मारी है. गंभीर हालत में प्रधान पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामला भदोखर थाना क्षेत्र के रंजीतपुर लोनारी गांव का है. जहां 34 वर्षीय दिनेश कुमार की पत्नी स्वाती कुमारी ग्राम प्रधान है. वर्तमान में दिनेश कुमार सुल्तानपुर में चकबंदी लेखपाल के पद पर तैनात है. बताया जा रहा है कि गांव में होलिका दहन के लिए सुरक्षित सरकारी जमीन पर गांव के ही कुछ दबंगों ने कब्जा कर लिया है. जिसको लेकर प्रधान पति दिनेश कुमार ने कई बार डलमऊ तहसील से लेकर जिलाधिकारी तक शिकायत की लेकिन लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई.
Sambhaal Violence News LIVE: चंदौसी में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट की बढ़ाई गई सुरक्षा
संभल- कल जामा मस्जिद की सर्वेक्षण रिपोर्ट कोर्ट में पेश किए जाने को लेकर चन्दौसी में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई. डिस्ट्रिक्ट कोर्ट परिसर के चप्पे चप्पे पर पुलिस की नजर है. कोर्ट कमीशन मेंबर विष्णु शर्मा ने जी मीडिया की बताया कि सर्वे रिपोर्ट की समीक्षा की जा रही है, कल कोर्ट में सर्वे रिपोर्ट पेश की जा सकती है. सघन जांच के बाद जिला न्यायालय परिसर में लोगों को प्रवेश दिया जा रहा है.
UP News LIVE:नगर निगम ऑफिस के क्या है हालात ?
#Realitycheck
नगर निगम ऑफिस के क्या है हालात ?
लखनऊ, अलीगढ़, मथुरा और कानपुर का रियलिटी चेक
10 बज गए, क्या आग गए साहब ?
ज़ी मीडिया का रियलिटी चेक पास @mayurshukla29 @saurabh2521741 @shukladeepali pic.twitter.com/a14wTIXev5
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) November 28, 2024
UP News LIVE:संभल की घटना पर भदोही में अलर्ट
संभल में हाल ही में हुई पत्थर बाजी की घटना के मद्देनजर भदोही जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्र धार्मिक स्थलों और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बढ़ा दी है. सीसीटीवी और ड्रोन कैमरा की मदद से निगरानी की जा रही है. पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मीनाक्षी कात्यायन के निर्देश पर जिले के हॉटस्पॉट इलाकों में भारी पुलिस तैनात की गई.
Sambhaal Violence News LIVE: हिंसा के बाद संभल के हालात
कारोबार पर हिंसा का असर
मायूस बैठे सर्राफा कारोबारी
4 दिन में 7 करोड़ का नुकसान
UP News LIVE: डिप्टी सीएम और विधानसभा अध्यक्ष का बांदा दौरा
बांदा -उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचेंगे बांदा, सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों से मिलेंगे विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के साथ विकासशील एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे, महुआ गांव में पहुंचकर तेलंगाना संगठन मंत्री भाजपा की मां को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पहुंचेंगे बांदा
UP News LIVE: आईपीएस अधिकारी समेत 18 पुलिसकर्मियों पर FIR
गाजीपुर: आईपीएस अधिकारी समेत 18 पुलिसकर्मियों पर दर्ज हुई एफआईआर, नंदगंज थाने में दर्ज हुई एफआईआर, चन्दौली जिले में 2022 में जनता से अवैध वसूली और शिकायतकर्ता कांस्टेबल के अपहरण की कोशिश के मामले में दर्ज हुई एफआईआर, चन्दौली जिले में तैनात कांस्टेबल अनिल सिंह के प्रार्थनापत्र पर दर्ज हुई एफआईआर, सीजेएम के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर, आईपीएस से लेकर कांस्टेबल स्तर तक के अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर
Sambhaal Violence News LIVE: संभल हिंसा के बाद खुले स्कूल
स्कूलों में सन्नाटा, घर से नहीं निकले छात्र
सिर्फ शिक्षक आए नजर, अनहोनी की आशंका
UP News LIVE: हिंदू पदयात्रा में बाधा डालने की साजिश !
#Padayatra
हिंदू पदयात्रा में बाधा डालने की साजिश !
बाबा बागेश्वर पर किसने फैंका मोबाइल ?
चर्चा में धीरेंद्र शास्त्री की पद यात्रा
मामले की जांच शुरू #BabaBageshwar #Hindu @shukladeepali pic.twitter.com/TAP1LEWkGA
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) November 28, 2024
UP News LIVE: झांसी के अस्पताल में अग्निकांड पर एक्शन
#Jhansi
झांसी अग्निकांड से जुड़ी खबर
झांसी के अस्पताल में अग्निकांड पर एक्शन
मेडिकल कॉलेज के 3 कर्मचारी निलंबित
रिपोर्ट मिलते ही हटाए गए प्रिंसिपल #Jhansi #Fire #Suspend @shukladeepali pic.twitter.com/tKp0XV0cZt
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) November 28, 2024
UP News LIVE: घने कोहरे की वजह से हुआ हादसा
कुशीनगर में घने कोहरे की वजह से हादसा हो गया है. यहां तेज रफ्तार ट्रक और यात्रियों से भरी बस में भिड़ंत हो गई. हादसे में आधा दर्जन यात्री घायल बताए जा रहे हैं. सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया. ये हादसा हाटा कोतवाली क्षेत्र के NH28 सुकरौली की है.
UP News LIVE: बदायूं में सड़क हादसा
बदायूं में सड़क हादसा हो गया है. यहां सुबह बिचपुरी गांव के नजदीक एमएफ हाईवे पर किसान धान बेचने ट्रैक्टर ट्रॉली से मंडी जा रहे थे. तभी सामने से आ रही कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है.
UP News LIVE: दरगाह पर बुलडोजर एक्शन
#Bulldozeraction
दरगाह पर बुलडोजर एक्शन
सरकारी जमीन पर किया था कब्जा
पहले मंदिर को नोटिस देकर हटाया
कोर्ट ने स्टे को खारिज कर दिया #Bulldozeraction #MadhyaPradesh @shukladeepali pic.twitter.com/iaTWGbj34U
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) November 28, 2024
UP News LIVE: ख्वाजा की दरगाह शिव मंदिर सर्वे की मांग
हिंदू सेना की अजमेर कोर्ट में अर्जी
1910 में प्रकाशित किताब का हवाला
हिंदू पक्ष ने की ASI सर्वे की मांग
दरगाह की मान्यता रद्द करने की मांग
हिंदुओं के लिए पूजा का अधिकार मांगा
Sambhaal Violence News LIVE: संभल हिंसा से जुड़ी बड़ी खबर
कल पेश हो सकती है सर्वे रिपोर्ट
कोर्ट कमिश्नर कल पेश कर सकते हैं रिपोर्ट
Sambhaal Violence News LIVE: संभल से बड़ी खबर
संभल हिंसा में 28वीं गिरफ़्तारी
पुलिस ने आरोपी फरहत को गिरफ्तार किया
फरहत पर हिंसा का वीडियो बनाने का आरोप
Lucknow News LIVE: बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान
भगवा ए हिंद की भरी हुंकार
‘1 करोड़ कट्टर हिंदू तैयार करेंगे’
‘आर-पार के मूड में निलता हूं’
Sambhaal Violence News LIVE: संभल हिंसा पर EXCLUSIVE खुलासा
100 चेहरे..हजारों मोहरे..रडार पर हर किरदार
संपत्ति को नुकसान..होगी पाई-पाई की वसूली
हिंसा भारी..अब हिसाब की बारी !
#Sambhal
संभल हिंसा पर EXCLUSIVE खुलासा
100 चेहरे..हजारों मोहरे..रडार पर हर किरदार
संपत्ति को नुकसान..होगी पाई-पाई की वसूली
हिंसा भारी..अब हिसाब की बारी ! #Sambhal #Exclusive #Dimpleyadav #Akhileshyadav #CMYogi pic.twitter.com/Gz7p2PJTYh
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) November 28, 2024
Lucknow News LIVE:यूपी की ब्यूरोक्रेसी से जुड़ी बड़ी खबर
15 DSP का तबादला किया गया
इंस्पेक्टर से DSP बने 6 अफसर शामिल
DGP मुख्यालय से जारी हुए आदेश
UP News LIVE: आयकर विभाग ने एमआई बिल्डर्स का रेरा से मांगा ब्योरा
एमआई बिल्डर के फ्लैट्स में कई नेताओं और ब्यूरोक्रेट्स की बेनामी संपत्ति होने का है आयकर विभाग को शक. एमआई बिल्डर्स के विरुद्ध पहले से चल रही जांच. जांच में एमआई बिल्डर्स के प्रोजेक्ट्स में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां आई सामने. लखनऊ और एनसीआर समेत 25 प्रोजेक्ट्स जांच के दायरे में आयकर विभाग फ्लैट्स होल्डर के असली मालिकों का पता लगाएगा.
Lucknow News LIVE: चित्रकूट दौरे पर सीएम योगी
चित्रकूट- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चित्रकूट में करेगे रात्रि प्रवास.
मुख्यमंत्री बाँदा के महुआ में तेलंगाना के संगठन मंत्री चंद्रशेखर जी के आवास में उनकी दिवंगत माता जी को श्रद्धांजलि देने के बाद 1.30 पर पहुचेंगे चित्रकूट. 3 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में मंडलीय समीक्षा बैठक में होंगे शामिल.
मुख्यमंत्री 6 बजे गंगा आरती में रामघाट में होंगे शामिल. रात्रि प्रवास के बाद 29 नवम्बर को मुख्यमंत्री लखनऊ के लिए होंगे रवाना.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.