Stock Market outlook this week: घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह रही तेजी के बाद आने वाले सप्ताह निवेशकों का रुख वैश्विक कारकों और पीएमआई के आंकड़ों से तय होगा। वैश्विक कारकों में निवेशकों की नजर पश्चिम एशिया की स्थिति और कच्चे तेल की कीमत पर होगी। घरेलू स्तर पर मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के पीएमआई आंकड़े 04 मई को और सेवा क्षेत्र के 06 मई को जारी होने हैं। बता दें, बीते सप्ताह सोमवार और बुधवार को प्रमुख सूचकांकों में तेजी रही जबकि मंगलवार और गुरुवार को गिरावट देखी गयी। शुक्रवार को महाराष्ट्र दिवस पर बाजार बंद रहा।
सप्ताह के दौरान बीएसई का सेंसेक्स 249.29 अंक यानी 0.33 प्रतिशत की बढ़त में 76,913.50 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 99.60 अंक यानी 0.42 प्रतिशत की साप्ताहिक तेजी के साथ गुरुवार को 23,997.55 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप और स्मॉल कैप कंपनियों में ज्यादा मजबूती रही। सप्ताह के दौरान निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.84 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 2.50 प्रतिशत चढ़ गया।
सेंसेक्स की 30 में से 16 कंपनियों के शेयरों में साप्ताहिक गिरावट और अन्य 14 में तेजी रही। सन फार्मा का शेयर 11.62 प्रतिशत चढ़ गया। टेक महिंद्रा का शेयर 8.38 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज का 7.77, आईटीसी का 4.43, अडानी पोर्ट्स का 4.37, भारती एयरटेल का 3.93, टीसीएस का 3.18 और कोटक महिंद्रा बैंक का 3.08 प्रतिशत की बढ़त में रहा।
इंफोसिस का शेयर 2.34 फीसदी, मारुति सुजुकी का 2.04, महिंद्रा एंड महिंद्रा का 1.94 और बजाज फाइनेंस का 1.64 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। पावरग्रिड और टाटा स्टील के शेयर भी ऊपर बंद हुए।
एक्सिस बैंक का शेयर सप्ताह के दौरान 7.20 फीसदी टूट गया। इंडिगो में 5.01 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक में 4.79, इटरनल में 3.88, ट्रेंट में 3.65, अल्ट्राटेक सीमेंट में 3.56, हिंदुस्तान यूनीलिवर में 3.37 और भारतीय स्टेट बैंक में 3.04 प्रतिशत की गिरावट रही।
बीईएल का शेयर 2.96 फीसदी, एचडीएफसी बैंक का 1.75, एशियन पेंट्स का 1.60 और बजाज फिनसर्व का 1.32 प्रतिशत लुढ़क गया। एनटीपीसी और टाइटन के शेयरों में भी साप्ताहिक गिरावट रही।
एफपीआई ने अप्रैल में भारतीय पूंजी बाजार से 70,449 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की। शुद्ध निकासी एफपीआई द्वारा पूंजी बाजार में लगायी गयी पूंजी और निकाली गयी पूंजी का अंतर है। यह लगातार दूसरा महीना है जब एफपीआई बिकवाल रहे हैं। इससे पहले, मार्च में उन्होंने रिकॉर्ड 1,26,991 करोड़ रुपये निकाले थे।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)
तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव –
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं –
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play