Syria News: सीरिया के राष्ट्रपति का पता लग गया है. उन्होंने अपने दोस्त दोस्त देश में पनाह ली है. वह अपने परिवार के साथ वहां रविवार शाम पहुंच गए थे. पूरी खबर पढ़ने के लिए स्क्रॉल करें.
Trending Photos
Syria News: सीरिया में विद्रोही संगठन हयात तहरीर अल-शाम (HTS) के कब्जे के बाद वहां के राष्ट्रपति बशर अल असद फरार हो गए थे. उनको लेकर अलग-अलग आंकलन लगाए जा रहे थे. न्यूज एजेंसी एएनआई ने सू्त्रों के हवाले से दावा किया था कि उनकी मौत प्लेन क्रैश में हो गई है. लेकिन, अब खबर आई है वह अपने दोस्त मुल्क में पनाह लिे हुए हैं.
क्यां है सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद
रूस की एक न्यूज एजेंसी क्रेमलिन ने सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट किया है कि रविवार यानी 8 दिसंबर को सीरिया के प्रेसिडेंट बशर अल असद अपने परिवार के साथ मॉस्को में लैंड हुए हैं. सूत्र ने TASS को बताया, “असद अपने परिवार के साथ मॉस्को पहुंच गए हैं. मानवीय आधार पर रूस ने उन्हें शरण दी है.”
सीरिया पर बातचीत करना चाहता है यूएन
सूत्र के मुताबिक, मास्को संयुक्त राष्ट्र सीरिया में समझौते पर बातचीत फिर से शुरू करना जरूरी समझता है. सूत्रों ने कहा,”सशस्त्र सीरियाई विपक्ष के नेताओं ने सीरिया में रूसी सैन्य ठिकानों और राजनयिक संस्थानों की सुरक्षा की गारंटी दी है.”
बता दें, 27 नवंबर को विपक्षी सशस्त्र समूहों ने अलेप्पो और इदलिब प्रांतों में सरकारी बलों के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमला किया. 7 दिसंबर को, असद के विरोधियों ने अलेप्पो, देइर एज़-ज़ोर, दार्रा, हमा और होम्स सहित प्रमुख शहरों पर सफलतापूर्वक कब्जा कर लिया. रविवार की सुबह सीरिया में आंतरिक वार्ता के बाद असद ने अपना पद और देश छोड़ दिया.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.